जानिए किस लिए ब्रिटिश प्रसारक डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा गया

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

7 सितंबर 2020 को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने ब्रिटिश प्रसारक डेविड एटनबरो को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं।

बता दें कि एटनबरो को यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मारक न्यास की ओर से आयोजित डिजिटल कार्यक्रम में मिला है। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक विकासशील देश के लिए विकास की जरूरत को समझने वाली नेता होने के साथ पर्यावरण संरक्षण की चैम्पियन थीं।

डेविड एटनबरो के बारे में जानें

डेविड एटनबरो रिचर्ड एटनबरो के भाई हैं। दुनियाभर में चर्चित बापू के संघर्षों पर आधारित फिल्म ‘गांधी’ को बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि रिचर्ड एटनबरो हैं। इस डिजिटल कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने डेविड एटनबरो की प्रशंसा करते हुए कहा कि डेविड एटनबरो पर्यावरण को लेकर पिछली आधी सदी में मानवीय चेतना को सजग रखने वाले शख्सियत रहे हैं। यह भी बता दें कि एटनबरो लंबे वक़्त से बीबीसी के साथ जुड़े हुए हैं और इन्हें नाइटहुड सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं।

इनका जन्म 08 मई 1926 को यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। वह ब्रॉडकास्टर प्रकृतिवादी प्रस्तुतकर्ता के तौर पर काफी काम कर चुके हैं। वह अपने लेखन और प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। इनके उपलब्धियों से जुड़ी खास बात यह भी है कि वह एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने वर्ष 2019 में बाफ्टा के अंतर्गत पुरस्कार जीता है।

पिछले वर्ष पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल द्वारा डेविड एटनबरो का चयन इस पुरसकार के लिए किया गया था। हाल ही में भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन हुआ है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के बारे में जानें

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। यह पुरस्कार उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार के प्राप्तकर्ताओं में कई विदेशी हस्तियों का नाम शामिल है।

बताते चलें कि इस पुरसकार के प्राप्तकर्ता शांति, निरस्त्रीकरण, पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में काम करने वाले होते हैं। 1986 में के इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी। इस इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER