भारत और न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आज पहला दिन समाप्त हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए । अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत अभी क्रीज पर बने हुए हैं। आपको बता दें कि बारिश के कारण पूरा दिन का खेल नहीं हो पाया । लंच के बाद बारिश शुरू हो गई , जिसके कारण एंपायर ने खेल समाप्त करने का फैसला लिया, क्योंकि बारिश के बाद मैदान काफी गीला हो गया था। ऐसे में कल का खेल भारतीय समय अनुसार सुबह 4:00 बजे से शुरू होगा।

भारत और न्यूजीलैंड

भारत और न्यूजीलैंड पहली पारी , भारत के गिरे 5 विकेट

 

 

टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला करने वाली न्यूजीलैड की टीम ने शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत की लेकिन टीम साउथी ने महज 16 रन के स्कोर पर उनको वापस भेज दिया। 18 गेंद खेलने के बाद 2 चौके की मदद से 16 रन बनाने वाला पृथ्वी को साउथी ने बोल्ड कर वापस भेजा।

चेतेश्वर पुजारा भी चलते बने

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी कुछ खाश नहीं कर पाए। आपको बता दें कि
भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा का विकेट पहला टेस्ट खेल रहे कीवी गेंदबाज काइल ने हासिल किया। 42 गेंद खेलकर पुजारा वॉटलिंग को अपना कैच दे बैठे।

कप्तान विराट कोहली ने भी किया मायूस

कप्तान विराट कोहली ने मात्र 7 गेंदों का सामना किया। विराट 7 गेंद पर 2 रन बनाकर रोस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी कामयाबी दिलाई।

 

लंच तक भारत को लगे तीन झटके

भारतीय टीम को पहले सेशन में तीन झटके लगे और कप्तान विराट कोहली समेत तीन बल्लेबाज वापस लौटे। पहले दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने के वक्त भारत का स्कोर 79 रन था और उसने 3 विकेट गंवाए थे। पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और कोहली लंच से पहले आउट होकर वापस लौटे।

भारत का प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

टॉम ब्लंडेल , टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, वॉटलिंग, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जेमिसन, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER