विराट कोहली के इंस्टाग्राम फॉलोअर की संख्या किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी से ज्यादा

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ वह मैदान में नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फेसबुक इंस्टा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आपको बता दें कि इस समय विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं। अभी तक कोई भी भारतीय सेलिब्रिटी के 50 मिलियन फॉलोअर नहीं है, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय सेलिब्रिटी हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या 50 मिलियन पहुंच गई।

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू भी सबसे ज्यादा

जी हां सिर्फ फॉलोअर्स ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वेल्यू भी सबसे ज्यादा है। और हाल ही के दिन पहले ही ये अांकड़ा सामने आया था। वो इस वक्त भारत के सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं।

विराट कोहली के बाद प्रियंका
चोपड़ा है सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलिब्रिटी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में इंस्टाग्राम की बात करें तो यहां पर विराट को भारत में फॉलो करने वाले फैंस की संख्या सबसे ज्यादा है जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं। विराट को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वाले की संख्या 50 मिलियन हो चुकी है तो भारतीय अभिनेत्री पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 49.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि उनके और विराट कोहली के बीच बहुत कम अंतर है।

भारतीय प्रधानमंत्री का नंबर आता है  कोहली के बाद

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की बात करे तो कप्तान विराट कोहली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच करीब डेढ़ गुना का अंतर है। आपको बता दें कि चौथे स्थान पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्हें इस फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर 34.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

सबसे लोकप्रिय है रोनाल्डो

दुनिया में अगर आप इंस्टाग्राम के बादशाह कि बात करेंगे तो, फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं, जिनके 200 मिलयन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जी हां रोनाल्डो कोहली से चार गुना ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलिब्रिटी हैं।

विराट कोहली को जहां एक तरफ इतने सारे लोग फॉलो करते हैं तो वो खुद ही 480 लोगों को फॉलो करते हैं। विराट सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो समय-समय पर अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 930 पोस्ट किए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER