आज Valentine’s Day के दिन युवाओं में बड़ा ही उत्साह है. ऐसे में हर कोई एक दूसरे को मैसेज से Valentine’s Day विश कर रहा है. लेकिन आपके इस खास दिन को और मैसेज को और भी खूबसूरत बना सकते है और इसमें आपकी मदद करेगा लोकप्रिय मैसेंजिंग ऐप ‘WhatsApp’। हर बार की तरह Valentine के मौके पर भी कुछ खास Valentine’s Day WhatsApp Stickers का उपयोग किया जा सकता है जो कि आपके पार्टनर के लिए इस दिन को खास बना सकते हैं। आज हम आपको इन खूबसूरत Valentine’s Day WhatsApp Stickers को डाउनलोड करने का तरीका बनाते जा रहे है.
How to download Valentine’s Day WhatsApp Stickers
आपको बता दें कि आज के खूबसूरत मौके पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए या स्टीकर उपलब्ध कराया है. जिसको कि आप इन स्टेप को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं.
- अगर आप एंड्राइड यूजर्स हैं और Valentine’s Day के मौके पर अपने पार्टनर की मैसेज भेजने के बारे में सोच रहे हैं तो WhatsApp Stickers एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
- WhatsApp में किसी भी चैट को ओपन करने के बाद वहां दिए गए इमोजी विकल्प पर क्लिक करें। जहां आपको इमोजी, जीआईएफ और स्टीकर्स ये तीन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से स्टीकर्स पर क्लिक करें।
- स्टीकर्स पर क्लिक करने के बाद यहां आपको एक + (प्लस) का साइन नजर आएगा। इस साइन पर टैप करें। जिसके बाद आपके सामने स्टीकर्स के कुछ विकल्प ओपन होंगे। इस पेज पर सबसे स्क्रॉल करके सबसे नीचे आएं। जहां Get more stickers दिया गया है।
- Get more stickers पर क्लिक करते ही आपको Stickers की लिस्ट दिखाई देगी। इसी लिस्ट में Valentine’s Day के भी stickers शामिल हैं। अपनी पसंद के अनुसार आप stickers को सिलेक्ट कर सकते हैं। सिलेक्ट करते ही आप गूगल प्ले स्टोर पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे।
- गूगल प्ले स्टोर से Valentine’s Day के stickers डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड कंप्लीट होने के बाद आप को स्टीकर्स सेक्शन में से अपनी पसंद के स्टीकर्स पर टैप करें और इसके बाद Add to WhatsApp ऑप्शन चुनें। Add to WhatsApp पर क्लिक करते ही ये स्टीकर्स आपके WhatsApp में दी गई स्टीकर्स लिस्ट में ऐड हो जाएंगे।
- इसके बाद आप जिसे Valentine’s Day के stickers भेजना चाहते हैं उसकी चैट ओपन करें और वहां स्टीकर्स पर क्लिक करें। स्टीकर्स ओपन होते ही आपको Valentine’s Day WhatsApp Stickers नजर आएंगे जो आपने डाउनलोड किए हैं। इनमें से किसी पर भी क्लिक करें और सेंड कर दें.
वेलेंटाइन डे का इतिहास और महत्व: हम संत वेलेंटाइन दिवस क्यों मनाते हैं जानें
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर.



