वैसे तो हमारे भारत देश में ऐसे कई भारतीय नागरिक है जिनका जन्म तो भारत में ही हुआ है, लेकिन अपना बेहतरीन करियर बनाने के लिए उन्होंने कनाडा का रुख कर लिया है। अगर हम ये कहे कि कनाडा एक ऐसा देश है जहाँ अंग्रेजों से ज्यादा भारतीय नागरिक पाएं जाते है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। बहरहाल कनाडा की ये चार खूबसूरत बातें कनाडा को बेहतरीन देश बनाती है और यही वजह है कि भारतीय लोग अपनी जिंदगी बनाने के लिए इस देश में जाते है।
कनाडा को बेहतरीन देश बनाती ये बातें..
1. सबसे पहली खूबी तो यह है कि कनाडा एक ऐसा देश है जहाँ सबसे ज्यादा तेल पाया जाता है। जी हां अगर आपका कोई करीबी कनाडा रहता है तो यक़ीनन आप हमारी इस बात से सहमत होंगे।
2. बता दे कि कनाडा में एक ऐसी संस्था है जो वृद्ध लोगों की मदद करती है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा ये संस्था वृद्ध लोगों के घर जा कर उनके घर की साफ सफाई भी करती है और खाना भी बनाती है।
3. आपको जान कर हैरानी होगी कि कनाडा में अगर आप नोटों पर पानी डालते है, तो वे फ़ौरन अपना रंग बदल लेते है। हालांकि ये करना सही बात नहीं है, लेकिन फिर भी यह भी एक कमाल की ही बात है।
4. गौरतलब है कि कनाडा देश अपनी ईमानदारी के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो उस देश में तरक्की भी इसलिए होती है, क्यूकि वहां के लोग शायद भारतीयों से ज्यादा ईमानदारी दिखाते है। तभी तो अगर कभी वहां लॉकर खराब हो जाएँ तो लोग खुली जगह पर भी अपने पैसे रख सकते है।
फ़िलहाल तो जो लोग कनाडा गए हुए है, वो हमारी इन बातों से जरूर सहमत होंगे। मगर इसमें कोई शक नहीं कि ये चार बातें सच में कनाडा को बेहतरीन देश बनाती है। दोस्तों इस बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


