भारत और न्यू जीलैंड के बीच होने वाला अंतिम एकदिवसीय मुकाबला कल

कल भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीन मैचों के एकदिसीय सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाना है। आपको बता दें कि टी 20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम की हालत खस्ता है और अब एकदिवीय मुकाबले में भारतीय टीम के उपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। कल होने वाले मैच में भारतीय टीम को इज्जत की लड़ाई लड़नी होगी। वहीं न्यू जीलैंड की टीम टी 20 सीरीज का बदला चुकाना चाहेगी।

बिना कप्तान के न्यूजीलैंड ने किया है कमाल का प्रदर्शन

जी हां आपको बता दें कि न्यू जीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद मेजबान ने टी-20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार को भुलाकर पहले दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। मेजबान टीम अब मेहमानों का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। विलियमसन अब फिट हो चुके हैं और वह आखिरी मुकाबले को खेलने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम के लिए विलियमसन की वापसी और भी चुनौती बढ़ाने वाली होगी।

भारत और न्यू जीलैंड के ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन

दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्ष क्रम का प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फॉर्म में चल रहे केएल राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्ष क्रम भारत की ताकत रहा है जो इस सीरीज में नाकाम रहा। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारत को चिर परिचित शुरुआत नहीं दिला सके।

 

भारत और न्यू जीलैंड की टीम

विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, मनीष पांडे, रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्रा सिंह चहल, मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।

न्यूजीलैंड

टॉम लाथम (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन डि ग्रैंडहोम, जिमी नीशाम, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, काइली जेमिसन, मार्क चैपमैन, ब्लेयर टिकनेर।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER