वर्तमान समय में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो खाना खाने का सही तरीका जानते होंगे। जैसे कि पुराने समय में ज्यादातर लोग टेबल कुर्सी पर बैठ कर भोजन करना पसंद नहीं करते थे। ठीक वैसे ही वर्तमान समय में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो जमीन पर बैठ कर भोजन करना पसंद करते होंगे। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे हमारे शरीर को काफी फायदे होते है। शायद यही वजह है कि पहले के समय में लोग नीचे बैठ कर ही खाना खाते थे और रोगों से दूर रहते थे।
जमीन पर बैठ कर खाना खाने के फायदे..
वजन नियंत्रण में रहना.. इसका सबसे पहला फायदा ये है कि नीचे बैठने से ही आपकी थोड़ी सी कसरत हो जाती है। जी हां पहले जमीन पर बैठना और फिर उठना ये एक तरह से पद्मासन कहलाता है। इससे खाया हुआ खाना जल्दी पच जाता है और वजन नियंत्रण में रहता है।
पाचन क्रिया में सुधार.. गौरतलब है कि जब हम नीचे बैठ कर भोजन करते है, तब हमें बार बार प्लेट की तरफ झुकना पड़ता है। उसके बाद पीछे होने से पेट की मांसपेशियां निरंतर कार्य करती रहती है। इससे पाचन क्रिया में काफी सुधार आता है।
मजबूत दिल.. बता दे कि इस तरह से भोजन खाने से रक्त का संचार सही रहता है। इसके साथ ही नाड़ियों में भी कम दबाव महसूस होता है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि पाचन क्रिया को सही रखने में हृदय का भी काफी बड़ा रोल होता है। ऐसे में जब खाना ही आसानी से पच जाएगा तो दिल भी आसानी से अपना काम करेगा और हमेशा मजबूत रहेगा।
घुटनों का व्यायाम.. बता दे कि अगर आप घुटनों में दर्द होने की समस्या से बचना चाहते है तो आपको सिर्फ जमीन पर बैठ कर ही भोजन करना चाहिए। इससे आसानी से आपके घुटनों का व्यायाम हो जाएगा। अब जाहिर सी बात है कि नीचे बैठने के लिए घुटने मोड़ने और खोलने पड़ते है। इससे शरीर की लचक भी बनी रहती है। दोस्तों आपको खाना खाने का कौन सा तरीका बढ़िया लगता है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


