मोटोरोला फैमिली में जुड़ा Moto G Stylus और Moto G Power, फीचर सहित जाने सारी डिटेल

Moto G Stylus

मोटोरोला कंपनी ने आज अपने दो नए फ़ोन को मार्केट में लांच किया है. इन फोन्स को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं. कंपनी के इन फ़ोन का नाम Moto G Power और Moto G Stylus है. Moto G Stylus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें स्टाइलस दिया गया है। इसमें एक बिल्ट-इन ऐप भी दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है।  दोनों ही स्मार्टपोन्स स्टॉक एंड्रॉइड 10 इंटरफेस पर काम करते हैं। तो चलिए आपको इन दोनों फ़ोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से बता दे.

Moto G Power

 

Moto G Power और  Moto G Stylus की कीमत

कंपनी ने MotoG Power की कीमत 249.99 डॉलर यानी करीब 18,000 रुपये रखी है। इसे अमेरिका और कनाडा में Best Buy, B&H Photo, Walmart और Amazon समेत कुछ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है।  मोटोरोला कंपनी ने Moto G Stylus की कीमत की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 21,500 रुपये   रखी है। अगर इसके उपलब्धता की बात करे तो कंपनी इससे अमेरिका और कनाडा के प्रमुख स्टोर पर मौजूद करवाएगी। फिलहाल, इस फ़ोन को भारत में कब लांच किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Moto G Power के फीचर्स

मोटो कंपनी के इस फ़ोन के बारे में बात करे तो, फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। यह स्टॉक इंटरफेस के साथ आता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2300 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.17: 9 है। यह 399ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88 फीसद है। इसमें पंच-होल कैमरा भी दिया गया है। यहफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करे तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। इसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.0 है। फोन को पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ए/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास और गैलिलियो जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Moto G stylus

Moto G Stylus के फीचर्स

मोटोरोला यह फोन एंड्रॉइड 10 पर काम करता है। यह स्टॉक इंटरफेस के साथ आता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2300 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.17:9 है। यह 399ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। वहीं, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 फीसद है। इसमें पंच-होल कैमरा भी दिया गया है। यहफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज उपलब्ध कराई गई है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करे तो, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.0 है। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
वहीं, Moto G स्टाइलस में कनेक्टिविटी के लिए  4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/ए/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, ग्लोनास और गैलिलियो जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Motorola One Power: A Mid Range powerhouse

फिलहाल, कंपनी के इन दोनों फ़ोन Moto G Power और Moto G Stylus को भारत में कब लांच किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर. 
Summary
Moto G Power और Moto G Stylus हुआ लांच, जाने सारी डिटेल- Youth Express
Article Name
Moto G Power और Moto G Stylus हुआ लांच, जाने सारी डिटेल- Youth Express
Description
मोटोरोला कंपनी का Moto G Power हुआ लांच। इसमें एक बिल्ट-इन ऐप भी दी गई है। साथ ही 5000 एमएएच की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है। पढ़े डिटेल
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER