साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर 19 विश्व कप 2020 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश अंडर 19 टीम ने न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम को 6 विकेट से हराकर
https://twitter.com/U19WORLDCUP2020/status/1225437481949990914?s=19
भारत पहले ही फाइनल में पहुंच गया है
भारत ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगहश पक्की कर ली थी। भारतीय टीम के लिए ये पहला मौका होगा जब वो खिताब के लिए इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश से भिड़ेगी। आपको बता दें कि इससे पहले भारत छह बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल चुका था जिसमें चार बार भारतीय टीम ने ट्रॉफी भी अपने नाम की है।। अगर भारतीय टीम इस बार फाइनल में जीत दर्ज कर लेती है तो वो रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीत लेगा।
न्यूजीलैंड की पारी
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम और बांग्लादेश अंडर 19 टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 50 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 211 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज बेखम व्हीलर ग्रीनल ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस लिड्सटोन ने 44 रन का योगदान दिया। इनके अलावा किसी बल्लेबाज ने कुछ खाश रन नहीं बनाया। कप्तान जेसी टशकॉफ ने सिर्फ दस रन की पारी खेली।
बांग्लादेशी गेंदबाजी
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पहली पारी में अनुशासित गेंदबाजी की। शोरिफुल इस्लाम को तीन सफलता मिली। शमीम हुसैन और हसन मुराद ने दो-दो सफलता अर्जित की तो वहीं राकिबुल हसन ने एक विकेट चटकाया।
महमुदुल के शतक से बांग्लादेश को मिला फाइनल अंडर 19 विश्व कप का पहला टिकट
सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के जीत के लिए 212 रन का आसान लक्ष्य मिला था। पारी की शुरुआत करने आए ओपनर बल्लेबाज परवेज हुसैन (14) और तनजीद हसन (03) जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन बिगड़ती पारी को तौहीद ने 40 रन बनाकर टीम को कुछ सहारा दिया। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज महमुदुल हसन और शहादत हुसैन ने मिलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
इस मैच में महमुदुल ने शानदार बल्लेबाजी का परिचय देते हुए स्थिति के मुताबिक धैर्यभरी पारी खेली और अपना शतक 126 गेंदों पर पूरा किया। हालांकि इसके बाद ही वो आउट हो गए, लेकिन अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। उनके आउट होने तक बांग्लादेश की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी और इसके बाद शहादत हुसैन और अकबर अली ने टीम को आसान जीत दिला दी। शहादत हुसैन 40 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अकबल अली पांच रन बनाकर नाबाद रेह। बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 44.1 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया।