आप सब को नब्बे के दशक की सबसे सुपरहिट फिल्म आशिकी तो याद ही होगी। बता दे कि आशिकी एक ऐसी फिल्म है जिसके न केवल गाने बल्कि इसकी कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी। यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। बहरहाल आशिकी फिल्म के कलाकार करीब तीस साल के बाद छोटे परदे पर दोबारा नजर आने वाले है। जी हां अनु अग्रवाल, राहुल रॉय और दीपक तिजोरी ये तीनो कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले है। हालांकि इन तीस सालों में इन तीनो का लुक इतना ज्यादा बदल चुका है कि इन्हे पहचानना सच में काफी मुश्किल है।
आशिकी फिल्म के कलाकार अब दिखते है ऐसे..
दरअसल बात ये है कि इस फिल्म ने तीस साल पूरे कर लिए है और इसी ख़ुशी में इस फिल्म के सभी कलाकारों को कपिल शर्मा ने अपने शो के मंच पर निमंत्रण दिया था। वैसे भी ये कलाकार कई सालों से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। तो ऐसे में ये मुमकिन है कि कपिल के शो पर आने के बाद इनकी जिंदगी फिर से चमक जाए और इन्हे कुछ नया काम करने को मिल जाएँ। बता दे कि कपिल के शो में पहुँचने के बाद सभी ने अतीत के प्यार लम्हों को याद किया और कुछ खास बातें भी शेयर की। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि नब्बे के दशक का दौर सच में काफी लाजवाब था। तब ऐसी फ़िल्में बनाई जाती थी, जिन्हें देख कर ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी।
https://www.instagram.com/p/B7-i7SDpKg6/
https://www.instagram.com/p/B7-t6WUJzcO/
https://www.instagram.com/p/B8CR735JnKV/
इसके इलावा तब की लव स्टोरी और आज की लव स्टोरी में बहुत बड़ा अंतर भी देखने को मिलता है। शायद यही वजह है कि आशिकी फिल्म के कलाकार कपिल के शो में आ कर उन लम्हों को दोबारा जीना चाहते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि गाने के शौक़ीन कपिल शर्मा ने आशिकी फिल्म के कई गाने भी गाएं और दूसरी तरफ राहुल रॉय ने भी उनका साथ दिया। फ़िलहाल राहुल रॉय ने इन लम्हों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की है, जिनकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है।


