आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर उनके समलैंगिक पार्टनर ने दिया ये जवाब

आयुष्मान के साथ लिपलॉक

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपने अभिनय को लेकर काफी सीरियस रहे है। शायद यही वजह है कि वह हर फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाते है और दर्शकों का दिल जीत लेते है। मगर अब पहली बार बड़े परदे पर वह गे के किरदार में नजर आएंगे। तो ऐसे में आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर उनके को स्टार ने काफी कुछ कहा है। दरअसल आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म जिसका नाम शुभ मंगल ज्यादा सावधान है, उसमें वह गे का किरदार निभाने वाले है।

आयुष्मान के साथ लिपलॉक

आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर असहज थे उनके को स्टार.. 

वही अगर हम उनके को स्टार की बात करे तो इस फिल्म में उनके पार्टनर जितेंद्र कुमार है। जो फिल्म के एक सीन के दौरान आयुष्मान खुराना को किस करते हुए नजर आने वाले है। इस बारे में बात करते हुए जितेंद्र कुमार ने कहा कि वह और आयुष्मान दोनों ही संगीत प्रेमी है। जिसके चलते उन्हें ऐसा लगा कि वह आयुष्मान के साथ काफी सहज महसूस करेंगे। इसके इलावा जितेंद्र ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि वह एक आरक्षित व्यक्ति है, लेकिन फिर भी आयुष्मान ने शूटिंग के दौरान उन्हें सहज महसूस करवाने की काफी कोशिश की।

आयुष्मान के साथ लिपलॉक

बता दे कि जितेंद्र कुमार ने आयुष्मान की तारीफ करते हुए कहा कि उनका व्यव्हार काफी दोस्ताना है। इसलिए उनके साथ काम करना भी काफी आसान है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि जब से आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का ट्रेलर आउट हुआ है तब से उनके लिपलॉक वाले सीन और उनके किरदार को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। शायद इसलिए क्यूकि आयुष्मान ने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं किया।

फ़िलहाल तो आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने के बाद उनके समलैंगिक पार्टनर काफी सहज महसूस कर रहे है, लेकिन दोस्तों इस फिल्म और इसके किरदारों के बारे में आपकी क्या राय है, इस बारे में कुछ विशेष टिप्पणी जरूर दीजियेगा।

Summary
आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर उनके समलैंगिक पार्टनर ने दिया ये जवाब  Youth Express
Article Name
आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर उनके समलैंगिक पार्टनर ने दिया ये जवाब Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपने अभिनय और करैक्टर को लेकर काफी सीरियस रहे है। शायद यही वजह है कि वह हर फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाते है और दर्शकों का दिल जीत लेते है। मगर अब पहली बार बड़े परदे पर वह गे के किरदार में नजर आएंगे। तो ऐसे में आयुष्मान के साथ लिपलॉक करने को लेकर उनके को स्टार ने काफी कुछ कहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER