कहते है वक्त के साथ साथ न केवल इंसान का चेहरा बल्कि उसकी शख्सियत भी बदल जाती है। जी हां तभी तो आठ घंटे तक लाइन में यह बॉलीवुड एक्ट्रेस खड़ी रही, लेकिन फिर भी कोई इन्हे पहचान तक नहीं पाया। ऐसे में इस एक्ट्रेस ने लाइन में खड़े खड़े खुद ही पोज देने शुरू कर दिए। यही वजह है कि इस एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि इस एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की बेहद सुपरहिट फिल्म दामिनी में काम किया है। मगर इसके बावजूद भी कोई इन्हें पहचान नहीं पाया।
यह बॉलीवुड एक्ट्रेस खड़ी रही लाइन में आठ घंटे..
वैसे अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम यहाँ अस्सी और नब्बे के दशक की प्रसिद्ध एक्ट्रेस मीनाक्षी शशादरी की बात कर रहे है। गौरतलब है कि मीनाक्षी ने शहंशाह, हीरो, घायल, घातक और गंगा जमुना सरस्वती जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में काफी बेहतरीन अभिनय किया है। अगर हम ये कहे कि वह अपने जमाने की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रह चुकी है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि अब उनका लुक काफी बदल चुका है। इसके इलावा वह अचानक ही फ़िल्मी दुनिया से गायब भी हो गई थी। शायद यही वजह है कि सभी लोग इस अभिनेत्री को पहचान नहीं पा रहे है।
https://twitter.com/MinaxhiSeshadri/status/1214597658972692481
https://twitter.com/MinaxhiSeshadri/status/1214594159237115909?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1214594159237115909&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fnobody-recognised-actress-meenakshi-sheshadri-in-line-tweet-viral%2F621420
Any guesses who this is? I didn't recognise her for a moment. What a lovely surprise. Name in 30 mins no hints. pic.twitter.com/RbYfF1l7Wx
— Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2015
https://www.instagram.com/p/BC8n-klpUNe/
https://www.instagram.com/p/BCc0cilJUNw/
https://www.instagram.com/p/BBiIhgGJULP/
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि मीनाक्षी भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर रहती है, लेकिन आज कल वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड की किसी फिल्म में भी काम करे। बता दे कि हाल ही में उन्होंने सबसे पहले अपनी वह तस्वीर शेयर की, जिसमें आठ घंटे तक लम्बी लाइन में यह बॉलीवुड एक्ट्रेस खड़ी रही और फिर पोज देने लगी। इसके बाद दूसरी तस्वीर में वह वेटिंग रूम में बैठ कर अपना नंबर आने का इंतजार करते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल मीनाक्षी अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए गई थी और वही की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। फ़िलहाल आप मीनाक्षी की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है।

