टीवी एक्टर नकुल मेहता इस नए किरदार में आएंगे नजर

अगर आप टीवी के बेहद हैंडसम अभिनेता नकुल मेहता के फैन है तो हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। जी हां बता दे कि नकुल मेहता अब जल्दी ही इस नए किरदार में नजर आने वाले है। हालांकि टीवी पर तो अभी उनकी वापसी नहीं होगी, लेकिन वह वेब सीरीज में जरूर नजर आएंगे। दरअसल टीवी एक्टर नकुल मेहता को एक वेब सीरीज में काम करने का ऑफर मिला है। जिसमें काम करने के लिए काफी सोच विचार करने के बाद उन्होंने हां कह दी है। उनकी इस वेब सीरीज का नाम नेवर किस योर बेस्टफ्रेंड है। जिसका मतलब है अपने बेस्ट फ्रेंड को कभी किस न करे।

टीवी एक्टर नकुल मेहता

टीवी एक्टर नकुल मेहता नए किरदार में.. 

इस बारे में बात करते हुए नकुल ने कहा कि पहले वह काफी उलझन में थे, क्यूकि पहले उन्हें लग रहा था कि क्या वह दो युवाओं वाली इस वेब सीरीज में काम कर भी पाएंगे या नहीं। दरअसल नकुल पहले इस उलझन में थे कि वह युवा किरदार को शायद ठीक तरह से नहीं निभा पाएंगे, क्यूकि टीवी पर उन्होंने काफी संजीदा और गंभीर किरदार निभाएं है। मगर बाद में उन्हें यह वेब सीरीज चुनौतियों से भरी हुई लगी। जिसके चलते उन्होंने इसमें काम करने के हां कह दिया। इसके इलावा अगर हम नकुल मेहता का करियर की बात करे तो उन्होंने स्टार प्लस पर दो प्रसिद्ध शो किए है।

टीवी एक्टर नकुल मेहता

बता दे कि सबसे पहले वह स्टार प्लस के शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा और फिर इश्कबाज में नजर आएं थे। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि उन्हें दोनों ही शो दर्शकों को काफी पसंद आएं थे। खास करके उनका पिछले शो इश्कबाज लोगों को अब भी बेहद पसंद है, लेकिन उसके बाद वह किसी शो में नजर नहीं आएं। तो वही अब टीवी एक्टर नकुल मेहता वेब सीरीज में कदम रखने जा रहे है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि उन्हें दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।
Summary
टीवी एक्टर नकुल मेहता इस नए किरदार में आएंगे नजर  Youth Express
Article Name
टीवी एक्टर नकुल मेहता इस नए किरदार में आएंगे नजर Youth Express
Description
अगर आप टीवी के बेहद हैंडसम अभिनेता नकुल मेहता के फैन है तो हम आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लाएं है। जी हां बता दे कि नकुल मेहता अब जल्दी ही इस नए किरदार में नजर आने वाले है। हालांकि टीवी पर तो अभी उनकी वापसी नहीं होगी, लेकिन वह वेब सीरीज में जरूर नजर आएंगे। दरअसल टीवी एक्टर नकुल मेहता को एक वेब सीरीज में काम करने का ऑफर मिला है। जिसमें काम करने के लिए काफी सोच विचार करने के बाद उन्होंने हां कह दी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER