जब से नया साल शुरू हुआ है, तब से बॉलीवुड की नयी एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि अगर वह किसी अच्छे काम की वजह से सुर्खियां बटोरती तो बात अलग थी। मगर उन्होंने तो अपने ही ब्यान और अपनी ही गलतियों के कारण लोगों को बोलने का मौका दिया है। बता दे कि इस तस्वीर को शेयर करने के कारण ही अनन्या पांडे फिर ट्रोल हुई है। यहाँ तक कि इस बार भी अनन्या को ट्रोल करते समय लोग उनके पुराने ब्यान को भूले नहीं है और उनकी पोस्ट पर उनके स्ट्रगल को लेकर उनकी चुटकी ले रहे है।
अनन्या पांडे फिर ट्रोल हुई इस वजह से..
दरअसल बात ये है कि अनन्या ने हाल ही में एक खेत में खड़े हो कर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब तस्वीर देखने से तो यही लग रहा है वह गन्ने के खेत में खड़ी है, लेकिन अनन्या ने इसे डीडीएलजे का मोमेंट बता कर खुद ही मुसीबत को गले लगा लिया। तो ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि वह सरसों का खेत था, लेकिन ये कौन सा खेत है? बता दे कि अनन्या पांडे ने यह भी कहा था कि उनके पिता को कभी कॉफ़ी विद करण में नहीं बुलाया गया था, क्यूकि वह बड़े कलाकार नहीं है। मगर बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करना आसान बात नहीं है। इसी दौरान उन्होंने अपने स्ट्रगल की बात भी कही थी।
https://www.instagram.com/p/B7QjhJgA1Ua/
ऐसा लगता है कि अनन्या पांडे का वह ब्यान लोगों को काफी चुभ रहा है। शायद यही वजह है कि उन्होंने इस पोस्ट पर अनन्या पांडे के स्ट्रगल की खूब तारीफ की है, लेकिन जरा अलग अंदाज में की है। यानि तानो भरे अंदाज में तारीफ की है। वैसे आप भी उनकी यह तस्वीर यहाँ देख सकते है और हां तस्वीर पर जो कमेंट किए गए है, उन्हें पढ़ना मत भूलियेगा, क्यूकि मेन पंच तो वही है। बहरहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि इस तस्वीर की वजह से ही अनन्या पांडे फिर ट्रोल हुई है और लोग उनका काफी मजाक उड़ा रहे है।


