कहते है कि सच्चा जीवनसाथी जिसकी किस्मत में लिखा होता है, उसे वह मिल ही जाता है। शायद साक्षी धोनी के हाथों की लकीरों में भी उनके माही का नाम लिखा हुआ था। तभी तो उनकी शादी महेंद्र सिंह धोनी से हुई। जी हां धोनी की लाइफ में साक्षी से मिलने से पहले ही प्यार ने दस्तक दे दी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए तो धोनी की गर्लफ्रेंड के जाने के बाद उनकी जिंदगी में साक्षी आई और फिर साक्षी धोनी की लव स्टोरी शुरू हुई। अब ये तो सब को मालूम ही है कि इन दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। जहाँ महेंद्र सिंह धोनी रुके हुए थे। बता दे कि साक्षी इस होटल में इंटर्न के रूप में काम करती थी।
साक्षी धोनी की लव स्टोरी इस होटल से हुई थी शुरू..
वैसे साक्षी और धोनी के बारे में ये बात भी बहुत कम लोग जानते है कि ये दोनों रांची में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। यानि इन दोनों के परिवार वाले एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। हालांकि बाद में साक्षी देहरादून चली गई थी। जिसके कारण इन दोनों के परिवार वालों का सम्पर्क एक दूसरे से खत्म हो गया था। इसके बाद साल 2007 के अंत में कोलकाता में साक्षी और धोनी की दोबारा मुलाकात हुई। तब धोनी मैच खेलने के लिए वहां आएं थे। इस दौरान भारतीय टीम होटल ताज बंगाल में रुकी हुई थी।
बता दे कि जब धोनी और साक्षी के बीच प्यार हुआ, तब साक्षी का उस होटल में इंटर्न का तौर पर आखिरी दिन था। जब कि फिल्म में साक्षी धोनी की लव स्टोरी को जरा अलग तरीके से दिखाया गया है। गौरतलब है कि पहले धोनी ने साक्षी को मैसेज किया और फिर इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई। ऐसे में इन दोनों ने साल 2010 में शादी कर ली। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो साक्षी के हाथों की लकीरों में माही का और धोनी की किस्मत में साक्षी का साथ लिखा था। तभी तो ये दोनों अलग होने के बाद दोबारा कोलकाता में मिले और हमेशा के लिए एक हो गए।
साक्षी धोनी की लव स्टोरी इस होटल से हुई थी शुरू और वह ऐसे बनी सुपरकूल माही की पत्नी Youth Express
Description
कहते है कि सच्चा जीवनसाथी जिसकी किस्मत में लिखा होता है, उसे वह मिल ही जाता है। शायद साक्षी धोनी के हाथों की लकीरों में भी उनके माही का नाम लिखा हुआ था। तभी तो उनकी शादी महेंद्र सिंह धोनी से हुई। जी हां धोनी की लाइफ में साक्षी से मिलने से पहले ही प्यार ने दस्तक दे दी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए तो धोनी की गर्लफ्रेंड के जाने के बाद उनकी जिंदगी में साक्षी आई और फिर साक्षी धोनी की लव स्टोरी शुरू हुई।
कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..