लीक हुई बागी 3 के सेट से कुछ तस्वीरें

बागी 3 की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। ये टाइगर श्रॉफ की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म बागी का तीसरा पार्ट है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को देखा जाएगा। फिल्म में रितेश देशमुख विलेन बने हुए है, हालांकि फिल्म में रितेश पुलिस टाइगर श्रॉफ के भाई का किरदार निभा रहे है, जो एक पुलिस वाला होता है। इस फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है, वो भी जयपुर में। जहां से टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख की कई तस्वीरें लीक हो गई है और सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है।

सामने आया टाइगर श्रॉफ का लुक

लीकबागी 3 के रिलीज में अब सिर्फ 2 महीने बचे है, क्योंकि फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और आज 8 जनवरी है। फिल्म के रिलीज में 2 महीने बाकी है और ऐसे में बागी 3 से टाइगर श्रॉफ का लुक रिवील हो गया है।

जयपुर से लीक हुई तस्वीरों के बाद ये फिल्म चर्चा में थी, लेकिन फर्स्ट लुक के बाद फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बागी 3 में पिछले दोनों पार्ट के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एक्शन होने वाला है और स्टंट भी। जब तक बागी 3 की शूटिंग चल रही है, तब तक मेकर्स इस फिल्म का एक भी पोस्टर नहीं रिलीज करने वाले है। जिस दिन से इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई, उसी दिन से बागी 3 के पोस्टर रिलीज आने शुरु हो जाएंगे।

लीकवैसे सूत्रों की मानें तो बागी 3 की शूटिंग आखिरी स्टेज पर है, यानी फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी हो सकती है। बागी 3 से श्रद्धा कपूर का भी फर्स्ट लुक सामने आया है, जब वो इस फिल्म की शूटिंग आउटडोर में कर रही थी। श्रद्धा कपूर को फर्स्ट लुक में स्कूटी चलाते देखा गया है। लीक हुई तस्वीरों में श्रद्धा और टाइगर के अलावा अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख में फर्स्ट लुक में दिख गये है। वैसे ये सब देखने के बाद हर कोई फिल्म के पहले पोस्टर व ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
लीक हुई बागी 3 के सेट से कुछ तस्वीरें, स्टार्स का लुक आया सामने  - Youth Express
Article Name
लीक हुई बागी 3 के सेट से कुछ तस्वीरें, स्टार्स का लुक आया सामने - Youth Express
Description
इस फिल्म की शूटिंग अभी भी चल रही है, वो भी जयपुर में। जहां से टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख की कई तस्वीरें लीक हो गई है और सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER