अब यह क्रिकेटर फिल्मों में आएगा नजर, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़

अब यह क्रिकेटर फिल्मों में

वैसे तो आपने कई भारतीय क्रिकेटर्स को टीवी पर विज्ञापन करते हुए देखा होगा। मगर आज हम जिस क्रिकेटर के बारे में बात करने वाले है, वह जल्दी ही फिल्मों में एंट्री करने वाला है। बता दे कि इससे पहले श्रीसंत और हरभजन सिंह साउथ की फिल्म में काम कर चुके है और उनकी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। तो वही अब यह क्रिकेटर फिल्मों में नजर आने वाला है। दरअसल हम यहाँ जिस क्रिकेटर की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि इरफ़ान पठान है।

अब यह क्रिकेटर फिल्मों में

गौरतलब है कि इरफ़ान पठान भारतीय क्रिकेट टीम के जबरदस्त गेंदबाज रह चुके है। इसके इलावा उन्हें बहुत बार कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है। बहरहाल इरफ़ान पठान की फिल्म का नाम कोबरा है। जिसका पोस्टर भी रिलीज़ हो चुका है। यहाँ तक कि कमेंट्री से पहले इरफ़ान पठान से उनकी फिल्म को लेकर बहुत सारी बातें भी की गई थी। बता दे कि इरफ़ान ने अपनी पहली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। तो ऐसे में आप भी उनकी पहली फिल्म के पोस्टर की झलक यहाँ देख सकते है।

अगर खबरों की माने तो इरफ़ान की यह फिल्म इसी साल के आने वाले महीनो में रिलीज़ हो सकती है। अब क्रिकेट की दुनिया में तो इरफ़ान पठान ने खुद को बखूबी साबित करके दिखाया है। मगर फ़िल्मी दुनिया में उनका सफर कैसा होगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फ़िलहाल तो अब यह क्रिकेटर फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुका है। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि जितनी कामयाबी इन्हें क्रिकेट की दुनिया में मिली है। उतनी ही कामयाबी इन्हें फ़िल्मी दुनिया में भी मिले। दोस्तों आप इरफ़ान पठान की एक्टिंग देखने के लिए कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
अब यह क्रिकेटर फिल्मों में आएगा नजर, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़  Youth Express
Article Name
अब यह क्रिकेटर फिल्मों में आएगा नजर, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज़ Youth Express
Description
वैसे तो आपने कई भारतीय क्रिकेटर्स को टीवी पर विज्ञापन करते हुए देखा होगा। मगर आज हम जिस क्रिकेटर के बारे में बात करने वाले है, वह जल्दी ही फिल्मों में एंट्री करने वाला है। बता दे कि इससे पहले श्रीसंत और हरभजन सिंह साउथ की फिल्म में काम कर चुके है और उनकी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। तो वही अब यह क्रिकेटर फिल्मों में नजर आने वाला है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER