बीमारियां भगाने के लिए दवा नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का करे इस्तेमाल

बीमारियां भगाने के लिए

वर्तमान समय में जब इंसान बीमार पड़ता है, तब वह तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ता है। फिर भले ही इंसान को हल्की सी सर्दी, खांसी या जुकाम ही क्यों न हो, लेकिन डॉक्टर से दवा लेकर इंसान को जल्दी ठीक होने की होड़ लगी रहती है। जब कि पहले के समय में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं का इलाज घर पर ही कर लिया जाता था। इसलिए आप भी बीमारियां भगाने के लिए दवा का नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करे। जो न केवल आपकी उम्र बढ़ाने में मदद करते है बल्कि आपको तंदरुस्त भी बनाते है।

बीमारियां भगाने के लिए

बीमारियां भगाने के लिए घरेलू नुस्खों का करे इस्तेमाल.. 

1. सबसे पहले तो अगर दिन भर काम करने के बाद आपको सर दर्द होने लगे तो ऐसे में दवा मत खाइये। जी हां रोज सर दर्द की दवा खाने की बजाय अगर आप सुबह उठ कर एक सेब खाएंगे तो इससे आपकी सर दर्द की समस्या जरूर हल हो जाएगी। इसके साथ ही सेब को अच्छी तरह से काट कर और उस पर काला नमक लगा कर खाना मत भूले।

2. इसके इलावा अगर आप काले होंठो से परेशान है तो यह नुस्खा अपना सकते है। इसके लिए थोड़े से मक्खन में चुटकी भर केसर मिला ले। फिर इसे अपने होंठों पर लगा ले। इससे आपके होंठ एकदम खूबसूरत हो जायेंगे।

3. अगर आपको गैस की समस्या है तो लहसुन की दो कलियाँ छील कर दो चम्मच शुद्ध देसी घी के साथ चबा कर खाएं। इससे आपको कुछ ही दिनों में गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

4. बता दे कि अगर आप मुँह से बदबू आने की समस्या से परेशान है तो मुँह में दालचीनी का टुकड़ा रख ले। इससे मुँह की बदबू गायब हो जाएगी।

5. गौरतलब है कि अगर आपके गले में खराश है, तो सुबह सुबह सौंफ चबाने से यह समस्या दूर हो सकती है। यहाँ तक कि सुबह सुबह इसका सेवन करने से छींके आना और जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

6. बता दे कि अगर आपको नींद नहीं आती, तो आपको नींद की दवा खाने की बजाय यह घरेलू नुस्खा अपनाना चाहिए। इसके लिए रात को सोने से पहले पैर के तलवों पर सरसों के तेल की मसाज करे। जी हां अगर आप कुछ दिनों तक ऐसा करेंगे तो आपको काफी अच्छी नींद आने लगेगी। बहरहाल बीमारियां भगाने के लिए अगर आप इन घरेलू नुस्खों को अपनाएंगे तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होगा।

Summary
बीमारियां भगाने के लिए दवा नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का करे इस्तेमाल  Youth Express
Article Name
बीमारियां भगाने के लिए दवा नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का करे इस्तेमाल Youth Express
Description
वर्तमान समय में जब इंसान बीमार पड़ता है, तब वह तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ता है। फिर भले ही इंसान को हल्की सी सर्दी, खांसी या जुकाम ही क्यों न हो, लेकिन डॉक्टर से दवा लेकर इंसान को जल्दी ठीक होने की होड़ लगी रहती है। जब कि पहले के समय में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं का इलाज घर पर ही कर लिया जाता था। इसलिए आप भी बीमारियां भगाने के लिए दवा का नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करे। जो न केवल आपकी उम्र बढ़ाने में मदद करते है बल्कि आपको तंदरुस्त भी बनाते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER