आमतौर पर लोग अपने कर्ली बालों को स्ट्रेट करवाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाते है। खास करके लड़कियों को अपने बाल स्ट्रेट ही अच्छे लगते है। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि जिन लोगों के बाल जरूरत से ज्यादा कर्ली होते है, उन्हें हेयर स्टाइल बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बता दे कि अगर आपके बाल भी कर्ली है, तो आप इन आसान घरेलू उपायों को आजमाएं और अपने बालों को स्ट्रेट करे, ताकि आपके बाल भी बाकी लोगों की तरह खूबसूरत लगे। हालांकि कर्ली बाल भी दिखने में काफी खूबसूरत लगते है, लेकिन स्ट्रेट बालों का हेयर स्टाइल बनाना ज्यादा आसान होता है। फ़िलहाल हम आपको इन घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बताते है।
बालों को स्ट्रेट करे इन घरेलू उपायों से..
1. पहले उपाय के अनुसार कोकोनट मिल्क और लेमन जूस को एक कटोरी में डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये। फिर इस मिश्रण को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दीजिये। इसके बाद इस मिश्रण को बालों पर लगा कर कुछ देर बाद पंद्रह मिनट के लिए भाप दीजिये। अब आखिर में अपने बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो ले और स्ट्रेट खूबसूरत बाल पाएं।
2. दूसरे उपाय के अनुसार चार बड़े चम्मच बेसन और मुल्तानी मिट्टी ले लीजिये। फिर इसमें आधा कप सिरका मिला दीजिये। बता दे कि इन तीनों चीजों को मिला कर एक पेस्ट बना लीजिये और पंद्रह मिनट के लिए इस पेस्ट को बालों पर लगा कर रखे। आप चाहे तो हाथों से या बालों पर इस्तेमाल होने वाले ब्रश से भी यह पेस्ट लगा सकते है। फिर आखिर में अपने बालों को शैम्पू से धो लीजिये। गौरतलब है कि आपको इन दोनों उपायों में से जो भी उपाय आसान और बेहतर लगता है, आप उस उपाय को आजमा सकते है।
जी हां इन घरेलू उपायों से बालों को स्ट्रेट करे और खूबसूरत बाल पाएं। दोस्तों आपको ये दोनों उपाय कैसे लगे, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


