सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है या नुकसानदायक, यहाँ जाने

सोते समय मौजे पहनना

यूँ तो इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो केवल सर्दियों के मौसम में ही मौजे नहीं पहनते, बल्कि उन्हें गर्मी के मौसम में भी मौजे पहनने पड़ते है। जैसे कि ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मुलाजिम आमतौर पर जूतों के साथ मौजे पहन कर ही जाते है। मगर यहाँ सवाल ये है कि क्या रात को सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है या नहीं। हालांकि सर्दियों के मौसम में जुराबें पहनने से व्यक्ति ठंड से सुरक्षित रहता है, लेकिन रात के समय कई लोग मौजों को उतार देते है। तो वही कुछ लोग ऐसे भी होते है जो जुराबें पहन कर ही सो जाते है। इसलिए आज हम आपको बताना चाहते है कि जुराबें पहन कर सोने का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

सोते समय मौजे पहनना

सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है.. 

1. बता दे कि सर्दियों के दिनों में रात को जुराबें पहनना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल मौजे पहन कर सोने से एड़ियां नहीं फटती। इसके साथ ही अगर आप एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगा कर फिर मौजे पहन कर सोयेंगे तो इससे आपके पैर भी अच्छे रहेंगे।

2. हालांकि सर्दियों में पसीना आने का तो सवाल ही नहीं उठता। मगर फिर भी जिन लोगों को पैरों पर जल्दी पसीना आता है, उन्हें मौजे जरूर पहनने चाहिए। इससे आपकी पसीने की समस्या दूर हो जाएगी।

3. इसके इलावा अगर आप जुराबें पहन कर सोते है, तो इससे आप संक्रमण और खतरनाक बैक्क्टीरिया से भी बचे रह सकते है।

4. इस बारे में बहुत कम लोग जानते है कि जुराबें पहनने से व्यक्ति के पैरों और शरीर को भी काफी गर्माहट मिलती है। जिससे आपको पैरों के दर्द से भी आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो गर्मियों और सर्दियों में सोते समय मौजे पहनना काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप भी आज से ये आदत डाल ही लीजिये।

Summary
सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है या नुकसानदायक, यहाँ जाने  Youth Express
Article Name
सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है या नुकसानदायक, यहाँ जाने Youth Express
Description
यूँ तो इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जो केवल सर्दियों के मौसम में ही मौजे नहीं पहनते, बल्कि उन्हें गर्मी के मौसम में भी मौजे पहनने पड़ते है। जैसे कि ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और मुलाजिम आमतौर पर जूतों के साथ मौजे पहन कर ही जाते है। मगर यहाँ सवाल ये है कि क्या रात को सोते समय मौजे पहनना फायदेमंद है या नहीं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER