Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। नए प्लान में यूजर को काफी बेनिफिट मिलेगा। इस प्लान के अलावा कंपनी के अन्य ईयरली प्लान्स भी है जिनमें यूजर्स को बेहतर बेनिफिट्स ऑफर दिए जाते हैं। इस ऑफर में यूजर्स को एनुअल बेनिफिट्स मिलता है। Reliance Jio New Year Offer में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है। Reliance Jio ने अपने इस नए ऑफर को खास तौर पर JioPhone और स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी कंपनी ने एनुअल ऑफर निकाला है जिसमें यूजर्स को एक साल की अनलिमिटेड सर्विस का लाभ दिया जा रहा है। चलिए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बता दे.
Reliance Jio New Year Offer benefit
जैसे की हमने पहले ही बताया कि यह एनुअल प्लान बेनिफिट है. Reliance Jio New Year Offer प्लान की कीमत Rs 2,020 है। इस प्लान में 547.5GB डाटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365GB है और इसमें प्रतिदिन 1.5GB डाटा यूजर को दिया जाता है । इसके अलावा ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके अलावा नेशनल फ्री रोमिंग और कॉम्प्लीमेंटरी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।
साथ ही , इसके अलावा Jio अपने यूजर्स को दो एनुअल प्लान्स ऑफर कर रहा है। ये प्लान्स Rs 1,299 और Rs 2,199 में उपलब्ध है। दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग ऑफर की जा रही है। Rs 1,299 वाले प्लान में यूजर्स को कुल 24GB डाटा ऑफर किया जाता है, जबकि Rs 2,199 वाले प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डाटा ऑफर किया जाता है।
जिओ का धमाकेदार प्लान लांच,अब मिलेगा अनलिमिटेड डाटा
वहीं अगर jio phone यूजर के एनुअल बेनिफिट की बात करे को, Jio New Year Offer में हर दिन 0.5GB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा ऑन-नेट कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स मिलता है, वहीं ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 12,000 फ्री मिनट्स ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के साथ यूजर्स को हैंडसेट भी दिया जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=N-xhdSRo-34
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर


