बता दे कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कसरत करना जितना जरूरी होता है। उतना ही जरूरी अपने खान पान की तरफ ध्यान देना भी होता है। जी हां जैसे कि अगर आप कसरत करने के बाद जंक फ़ूड का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर को फायदा नहीं बल्कि नुक्सान ही होगा। इसलिए व्यायाम करने के बाद आपको इन पौष्टिक चीजों का ही सेवन करना चाहिए, ताकि आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहे।
कसरत करने के बाद इन चीजों का सेवन करे..
अंडा.. जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि अंडे में प्रोटीन और विटामिन 12 पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते है। ऐसे में आपको अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहे तो अंडे को किसी भी तरह से पका कर खा सकते है। दरअसल अंडे में मौजूद वसा हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होती है।
फल.. इसके इलावा वर्कआउट करने के बाद आप केवल पानी ही नहीं बल्कि फलों का सेवन भी कर सकते है। जैसे कि तरबूज या संतरा। बता दे कि ये विटामिन और खनिजों से भरपूर होते है। यहाँ तक कि आप ताजा क्रीम के साथ फलों को सलाद के रूप में भी खा सकते है।
पनीर ..आपको जान कर हैरानी होगी कि पनीर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप पनीर को मक्खन में भून कर, नमक और काली मिर्च लगा कर खाएंगे तो आपको यह काफी टेस्टी लगेगा। हालांकि अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सचेत रहते है तो आप टोफू का इस्तेमाल भी कर सकते है।
मेवे ..आज कल मिक्स नट्स के पैकेट्स बाजारों में बड़ी आसानी से मिल जाते है। आप चाहे तो सलाद के रूप में इनका सेवन कर सकते है। वैसे भी नट्स सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। यानि अगर आप कसरत करने के बाद इन सब चीजों का सेवन करेंगे तो इससे आपके शरीर को केवल फायदा ही होगा नुक्सान नहीं।


