वाट्सएप ने शुरू किया एक नया फीचर, क्या आप जानते है इस नए फीचर के बारे में

आपने अक्सर ये डायलॉग सुना होगा कि परिवर्तन इस संसार का नियम है। हालांकि ये डायलॉग अब काफी पुराना हो गया है, लेकिन वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी के लिए तो ये डायलॉग हम बोल ही सकते है। जी हां आप खुद ही देखिए न कि पहले तो फेसबुक का निर्माण हुआ। उसके बाद वाट्सएप का, फिर ट्विटर और उसके पीछे पीछे इंस्टाग्राम भी आ गया। इसके साथ ही और भी बहुत से नए एप्स लॉन्च हो चुके है। वैसे आपको बता दे कि एक नया फीचर वाट्सएप ने शुरू किया है। जो आपके काफी काम का है।

वाट्सएप ने शुरू किया

वाट्सएप ने शुरू किया नया फीचर.. 

अब इसमें तो कोई शक नहीं कि वाट्सएप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेंजर एप्लीकेशन है। शायद यही वजह है कि अब लोग फेसबुक का कम और वाट्सएप का ज्यादा इस्तेमाल करते है। इसके इलावा अगर हम इसके नए फीचर की बात करे तो उसके मुताबिक आप म्यूट किए गए स्टेटस को हाईड कर पाएंगे। दरअसल कई बार क्या होता है कि हम किसी व्यक्ति का स्टेटस नहीं देखना चाहते। मगर हम उसका नंबर भी डिलीट नहीं करना चाहते। तो ऐसे में हमारे दिमाग में अजीब सी कश्मकश चलती रहती है।

बहरहाल उन लोगों के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद है, जो इस अजीब सी कश्मकश में फंसे हुए है। गौरतलब है कि अब तक तो म्यूट करने के बाद भी हमें उस व्यक्ति का स्टेटस दिखता था, जिसका स्टेटस हम नहीं देखना चाहते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। यानि अब जो नया फीचर वाट्सएप ने शुरू किया है, उसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसका मतलब ये है कि अब आप म्यूट किए गए स्टेटस को हाईड भी कर सकते है। यहाँ तक कि जिस व्यक्ति का स्टेटस आप हाईड करेंगे उसे इस बात की जानकारी भी नहीं होगी।

Summary
वाट्सएप ने शुरू किया एक नया फीचर, क्या आप जानते है इस नए फीचर के बारे में  Youth Express
Article Name
वाट्सएप ने शुरू किया एक नया फीचर, क्या आप जानते है इस नए फीचर के बारे में Youth Express
Description
आपने अक्सर ये डायलॉग सुना होगा कि परिवर्तन इस संसार का नियम है। हालांकि ये डायलॉग अब काफी पुराना हो गया है, लेकिन वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी के लिए तो ये डायलॉग हम बोल ही सकते है। जी हां आप खुद ही देखिए न कि पहले तो फेसबुक का निर्माण हुआ। उसके बाद वाट्सएप का, फिर ट्विटर और उसके पीछे पीछे इंस्टाग्राम भी आ गया। इसके साथ ही और भी बहुत से नए एप्स लॉन्च हो चुके है। वैसे आपको बता दे कि एक नया फीचर वाट्सएप ने शुरू किया है। जो आपके काफी काम का है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER