रोहित-राहुल और कुलदीप के धमाल से जीता भारत, सीरीज 1-1 से बराबर

निर्णायक मुकाबले

रोहित-राहुल और कुलदीप के धमाल से जीता भारत, सीरीज 1-1 से बराबर ।भारत ने वेस्टइंडीज को   विशाखापत्तनम  के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 107 रनों से मात देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। आपको बता दें कि सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था, जिसके बाद दूसरे वनडे में भारत ने वापसी की है। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 22 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा।

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 387 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 388 रनों का विशाल टारगेट दिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 43.3 ओवर में मात्र 280 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रोहित-राहुल का कमाल

इस मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने 159 और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने 102 रनों की पारी खेली। रोहित-राहुल इन दोनों के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने तेजी से रन बनाए।

अय्यर ने 32 गेंदों पर चार छक्के और तीन चौकों के साथ 53 रनों की पारी खेली। पंत ने 16 गेंदों में 39 रन बनाए।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने वनडे इंटरनेशनल में अपनी दूसरी हैट्रिक ली है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में कोलकाता के मैदान पर हैट्रिक ली थी।

मेहमान टीम के लिए शाई होप ने 78 और निकोलस पूरन ने 75 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और विंडीज बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए और यह हैट्रिक थी। मोहम्मद शमी ने भी तीन सफलताएं अर्जित कीं। साथ ही रवींद्र जडेजा ने दो विकेट लिए।

पूरन ने 47 गेंदों की आक्रामक पारी में छह चौके और इतने ही छक्के मारे। इसकी अगली गेंद पर शमी ने विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड को आउट कर विंडीज को पांचवां झटका दे मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। यह दोनों विकेट 192 के कुल स्कोर पर गिरे।

कुलदीप की हैट्रिक

बची कसर कुलदीव ने 33वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक से पूरी कर दी।कुलदीप ने पहले होप को कोहली के हाथों कैच कराया।अगली गेंद पर जेसन होल्डर बिना खाता खोले पंत द्वारा स्टम्पिंग कर दिए गए।

ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने अल्जारी जोसेफ को दूसरी स्लिप पर खड़े केदार जाधव के हाथों कैच करा हैट्रिक पूरी। इस हैट्रिक के बाद विंडीज का स्कोर 33 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 210 रन हो गया था।

भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

वनडे में भारत के लिए अभी तक चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी हैट्रिक ले सके हैं।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER