ओप्पो कंपनी अपने नए 5G स्मार्टफोन को जल्द ही लांच करने वाली है. इस साल ओप्पो ने अपने रेनो सीरीज को निकाला है. इस सीरीज के अंदर 5 फ़ोन को लांच किया गया है. जिसमे की OPPO Reno, OPPO Reno 10x Zoom, OPPO Reno2, OPPO Reno2 F और OPPO Reno2 Z स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जा चुके हैं। रेनो के दोनों सीरीज अपने डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब कंपनी इस सीरीज को एक्सटेंट करते हुए OPPO Reno3 जल्द ही लांच करने जा रही है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन OPPO Reno3 और OPPO Reno3 Pro 5G को लॉन्च किया जा सकता है। तो चलिए आपको इन स्मर्टफ़ोने के लांच डिटेल और फीचर से रूबरू करवा दे-
A first look at the full rear side of OPPO Reno3 Pro 5G. Thoughts? 👀 pic.twitter.com/V8yknOzFof
— Brian Shen (@BrianShenYiRen) December 9, 2019
बता दे यह 26 दिसंबर को चीन में लांच किया जाएगा। अब तक सामने आये लीक जानकारी और रेंडर्स के मुताबिक रेनो 3 सीरीज के दोनों फ़ोन में काफी समानता है. दोनों ही फ़ोन में न्यू जेनरेशन के Super VOOC 4.0 चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही 65W की फास्ट चार्जिंग होने की सम्भावना है। रेंडर्स के मुताबिक, फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इस बार कंपनी ने क्वॉड रियर कैमरा सेट-अप को सेंट्रली अलाइंड नहीं किया है। चारों कैमरे को वर्टिकली लेफ्ट अलाइंड किया गया है। वहीं,OPPO Reno3 Pro 5G अंडर-डिस्प्ले पंच होल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है. जबकि जबकि OPPO Reno3 को ड्रॉप नॉच या डॉट नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno3 Pro 5G specification
इस स्मार्टफोन को 6.50 इंच के पंच-होल फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट प्रोसेसर या MediTek Dimensity 1000 5G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। सेल्फी के लिए 32 MP का कैमरा इस्तेमाल किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4,250 एमएएच की बैटरी VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग फीचर है। फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
OPPO Reno3 के संभावित फीचर्स
इस फ़ोन के फीचर पे गौर करे तो इसमें, 6.40 इंच के ड्यू ड्रॉप या वाटरड्रॉप नॉच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है। वही सेल्फी के लिए 16 mp कैमरा होने की उम्मीद है. ये स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग है। फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
ओप्पो के दोनों ही फ़ोन OPPO Reno3 और OPPO Reno3 Pro 5G काफी सामान है. याद दिला दे यह 26 दिसंबर को लांच किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.

