ये तो सब को मालूम है कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने प्याज पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की थी। तो वही अब उनके पति अक्षय कुमार ने उन्हें प्याज से बने झुमके तोहफे में दिए है। जो ट्विंकल खन्ना को इतने पसंद आएं, कि उन्होंने इन झुमकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर ही शेयर कर दी। वैसे आप सोच रहे होंगे कि भला अक्षय कुमार अपनी पत्नी को ऐसा तोहफा क्यों देंगे। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके पीछे भी बड़ी दिलचस्प कहानी है। जिसके बारे में हम आपको यहाँ जरूर बताएंगे।
प्याज से बने झुमके ट्विंकल खन्ना को गिफ्ट किए अक्षय कुमार ने..
दरअसल बात ये है कि अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म गुड़ न्यूज़ को प्रमोट करने के लिए कपिल के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान गुड़ न्यूज़ की पूरी टीम भी इस शो पर आई थी। बता दे कि कपिल के साथ मिल कर अक्षय कुमार और उनकी टीम ने खूब मस्ती की। बस इसी एपिसोड में कपिल शर्मा की टीम ने करीना कपूर को एक खास तोहफा दिया। जी हां कपिल के शो की टीम ने उन्हें झुमके ही तोहफे में दिए थे।
https://www.instagram.com/p/B5-n4WOFwoh/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/B6AJ0oCBoon/
https://www.instagram.com/p/B6DRjuZhSNW/
मगर अफ़सोस कि करीना को यह तोहफा कुछ खास पसंद नहीं आया। जिसके कारण अक्षय कुमार इस तोहफे को अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए घर ले गए। यानि प्याज से बने झुमके असल में करीना को दिए गए थे, लेकिन जब उनके यह पसंद नहीं आएं, तो अक्षय इन्हे अपने साथ ले गए। शायद वो जानते थे कि ट्विंकल खन्ना को यह नायाब तोहफा जरूर पसंद आएगा और वही हुआ। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना को ये झुमके न केवल पसंद आएं बल्कि इन झुमकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा है। जिसे आप यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको यह झुमके कैसे लगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।


