टीवी की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस हिना खान यूँ तो अब हॉलीवुड तक पहुँच चुकी है। मगर हॉलीवुड तक पहुँचने के बाद भी उनके कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे। बता दे कि अपने बेस्ट फ्रेंड संग हिना खान ने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। जिसका नाम रांझणा है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा नहीं है बल्कि हिना खान का वह दोस्त जो बिग बॉस में उनके साथ था, वो इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा है। वैसे अगर आप सोच रहे है कि हम यहाँ लव त्यागी की बात कर रहे है, तो आप गलत सोच रहे है।
बेस्ट फ्रेंड संग हिना खान इस म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर..
दरअसल हम यहाँ हिना के दूसरे करीबी दोस्त प्रियांक शर्मा की बात कर रहे है। बता दे कि इन दोनों का म्यूजिक वीडियो जल्दी ही रिलीज़ होने वाला है। इस वीडियो में हिना और प्रियांक की लव केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। बहरहाल इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज़ होने से पहले हिना खान ने इससे संबंधित कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि इस म्यूजिक वीडियो में भी हिना खान और प्रियांक शर्मा की केमिस्ट्री वैसी ही लग रही है, जैसी बिग बॉस में दिखाई दे रही थी। यक़ीनन आपको भी इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आएगी।
https://www.instagram.com/p/B59ScsGp4e7/
https://www.instagram.com/p/B57DN-ZJlPT/
https://www.instagram.com/p/B54b4ssp_Vj/
https://www.instagram.com/p/B52iSYhpq0M/
गौरतलब है कि हिना खान और प्रियांक शर्मा बिग बॉस के शो में ही मिले थे और तभी उनकी दोस्ती भी हुई थी। यहाँ तक कि हिना, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा ने कई बार हैंग आउट भी किया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब जल्दी ही अपने बेस्ट फ्रेंड संग हिना खान इस खूबसूरत वीडियो में नजर आएंगी। दोस्तों आपको हिना खान और प्रियांक शर्मा की जोड़ी कैसी लगती है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


