सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट, जिसने जीत लिया सब का दिल

सास बहु का प्री वेडिंग

आज तक आपने शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन की प्री वेडिंग के बारे में तो जरूर सुना होगा। मगर क्या आपने कभी शादी से पहले सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट होते हुए देखा है या इसके बारे में सुना है। जी हां ये सब पढ़ कर आपको ताज्जुब जरूर हो रहा होगा, लेकिन ये सच है। अरे भई आज के जमाने में कुछ भी हो सकता है और फिर सास बहु को भी तो फोटोशूट करवाने का पूरा हक है। वैसे हम आपको बता दे कि सास बहु की इस खूबसूरत जोड़ी की तस्वीरों ने सब का दिल जीत लिया है। आप चाहे तो इसकी झलक आप भी यहाँ देख सकते है।

सास बहु का प्री वेडिंग

सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट..

दरअसल बात ये है कि मिसेज गुरशरण और उनकी बहु गुंजन के बीच एक अलग ही केमिस्ट्री है। जो आप इन तस्वीरों में खुद भी देख सकते है। जहाँ एक तरफ गुंजन वालिया एकदम मस्तमौला बहु है। वही दूसरी तरफ उनकी सास गुरशरण भी एकदम कूल ड्यूड सास है। जो अपनी बहु को घर की चारदीवारी में नहीं रखती, बल्कि अपनी बहु के साथ तस्वीरें खिंचवाती है और लोगों का दिल जीतती है। बहरहाल इस सास बहु की जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है और लोग इन्हे काफी पसंद भी कर रहे है।

https://www.instagram.com/p/BfDJyeLFBMn/?utm_source=ig_web_copy_link

गौरतलब है कि शादिविश की दिव्यता शेरगिल ने एक अलग तरह का कांसेप्ट या यूँ कहे कि कैम्पेन शुरू किया है। जिसमे दूल्हा और दुल्हन के साथ साथ सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट भी किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि सास बहु को भी एक दूसरे के साथ समय बीतने का मौका मिल सके और वह भी एक दूसरे की अच्छी दोस्त बन सके। इस बारे में दिव्यता का कहना है कि आठ साल तक कॉरपोरेट के तौर पर काम करने के बाद वह अपना कुछ अलग करना चाहती थी। यही वजह है कि उन्होंने शादिविश की स्थापना की। इसके द्वारा वह नए कपल्स की शादी को और भी ज्यादा मजेदार बनाना चाहती है। दोस्तों आपको यह कांसेप्ट या कैम्पेन कैसा लगा, इसके बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट, जिसने जीत लिया सब का दिल  Youth Express
Article Name
सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट, जिसने जीत लिया सब का दिल Youth Express
Description
आज तक आपने शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन की प्री वेडिंग के बारे में तो जरूर सुना होगा। मगर क्या आपने कभी शादी से पहले सास बहु का प्री वेडिंग फोटोशूट होते हुए देखा है या इसके बारे में सुना है। जी हां ये सब पढ़ कर आपको ताज्जुब जरूर हो रहा होगा, लेकिन ये सच है। अरे भई आज के जमाने में कुछ भी हो सकता है और फिर सास बहु को भी तो फोटोशूट करवाने का पूरा हक है। वैसे हम आपको बता दे कि सास बहु की इस खूबसूरत जोड़ी की तस्वीरों ने सब का दिल जीत लिया है। आप चाहे तो इसकी झलक आप भी यहाँ देख सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER