फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सुपरस्टार्स है जो विज्ञापन करने या ना करने को लेकर अपने उसूलों पर चलते हैं। ऐसे ही स्टार्स में नाम आता है यंग साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी का। साईं पल्लवी अपने उसूल ना ही फिल्म के लिए बदलती हैं और ना ही विज्ञापन के लिए। साई किसी भी तरह के कॉस्मेटिक या अन्य विज्ञापन नहीं करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों साईं कोई कॉस्मेटिक्स का विज्ञापन नहीं करतीं?
साई को अब तक कई कॉस्मेटिक और क्लोदिंग ब्रांड्स ने विज्ञापन के ऑफर्स दिए हैं लेकिन भारी भरकम फीस ऑफर किए जाने के बावजूद उन्होनें इन्हें ठुकरा दिया है। इस बारे में इंटरव्यू के दौरान उनसे इसकी वजह पूछी गयी तो उन्होनें कहा, जो बेहिसाब पैसा मुझे मिलेगा उसका मैं क्या करुंगी। जब मैं घर वापस जाऊंगी तो मुझे वही तीन रोटियां और चावल खानी हैं।
साई ने कहा, मेरी बहुत ज्यादा बड़ी जरुरतें नहीं हैं। मेरे इर्द गिर्द जो लोग हैं मैं उनकी मदद करने की कोशिश करती हूँ। हमारा स्किन कॉम्प्लेक्शन देसी है। हम यही हैं। हम विदेशियों के पास जाकर उनसे नहीं कह सकते हैं कि तुम लोग इतने सफेद क्यों हो। इसलिए फेयरनेस क्रीम लगाने न लगाने का कोई मतलब ही नहीं है, और न ही इन्हें प्रमोट करने का कोई मतलब है।
साईं ने ठुकराया था 2 करोड़ का ऑफर

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

