कहते है कि ये जरूरी नहीं कि हम जो सोचते है, वही हमारी जिंदगी में हो। जी हां जिंदगी में कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है, जिसके बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं होता। बहरहाल इस एक्ट्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल इस एक्ट्रेस ने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन किस्मत का खेल तो देखिए कि यह एयर होस्टेस की बजाय एक्ट्रेस बन गई। वैसे आप भी जरूर जानना चाहते होंगे कि आखिर हम यहाँ किस एक्ट्रेस की बात कर रहे है। तो चलिए आपको इनके बारे में विस्तार से सब कुछ बताते है।
एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ली थी और बन गई एक्ट्रेस..
आप सब को ये रिश्ता क्या कहलाता है शो तो याद ही होगी। जिसमें अक्षरा बहु का किरदार हिना खान निभाती थी। यानि हम यहाँ हिना खान की ही बात कर रहे है। जो अब हॉलीवुड तक पहुँच चुकी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हिना खान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में जम्मू कश्मीर में हुआ था। ऐसे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाएंगी। अगर हम हिना खान की पढ़ाई की बात करे तो उन्होंने साल 2009 में एम बी ए और सी सी ए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव, दिल्ली से पूरा किया था। ये सब करने के बाद उन्होंने एयर होस्टेस की ट्रेनिंग भी ले ली थी। मगर तभी उन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता शो में काम करने का ऑफर भी मिल गया।
दरअसल हिना खान ने ऐसे ही अपना पोर्टफोलियो शो के मेकर्स के पास छोड़ दिया था और शो के मेकर्स को हिना खान एकदम परफेक्ट लगी। बस फिर क्या था, इसके बाद हिना खान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और घर घर में एक नयी पहचान हासिल की। इसके इलावा हिना खान बिग बॉस, कसौटी जिंदगी के में भी काम कर चुकी है और उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज़ हो चुका है। फ़िलहाल हिना खान टीवी इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेस में से एक है और अब वह हॉलीवुड की एक फिल्म में भी काम कर रही है। यानि हिना खान आज जो जिंदगी जी रही है उसके बारे में शायद ही उन्होंने कभी सोचा होगा।


