अगर हम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की बात करे तो उनकी बेहतरीन गायिकी से हर कोई वाकिफ है। मगर बहुत कम लोग ऐसे है, जो उनकी निजी लाइफ के बारे में जानते है। जी हां जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि कनिका कपूर न केवल शादीशुदा थी, बल्कि वह तीन बच्चों की माँ भी है। अब कनिका कपूर का एक्स हस्बैंड कौन था, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि सिंगिंग की दुनिया में करियर बनाने से पहले कनिका की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आएं थे। जिन्हें उन्होंने बड़ी मुश्किलों का सामना करके पार किया है। कनिका कपूर की शादी साल 1997 में एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई थी। जिसके बाद वह लंदन चली गई और कुछ समय तक वही रही।
कनिका कपूर का एक्स हस्बैंड था यह शख्स..
एक इंटरव्यू के दौरान कनिका ने बताया था उनके ससुराल वालों को उनका गाना बजाना पसंद नहीं था। इसलिए शादी के बाद उन्हें गाना गाने की अनुमति नहीं थी। हालांकि कुछ समय बाद ससुराल वालों से बात करके यह तय हुआ कि वह सिंगिंग को अपना करियर नहीं बनाएंगी, लेकिन वह अपने शौंक के लिए गाने का रियास जरूर जारी रख सकती है। इसके बाद कनिका के एक्स पति इस बात पर भी राजी हो गए थे कि वह प्रोड्यूसर से गाने के लिए मिल सकती है। ऐसे में कनिका कपूर ने यू ट्यूब पर अपने गाने का टैलेंट दिखाना शुरू कर दिया। बता दे कि एकता कपूर ने जब कनिका कपूर का गाना जुगनी सुना, उसके बाद ही उन्होंने कनिका को बेबी डॉल गाना गाने का ऑफर दिया था।


