चीन की ऊंची दीवार के कुछ अनोखे तथ्य, जिससे हम है अनजान

चीन की ऊंची दीवार

दुनिया के सात अजूबों में गिनी जानें वाली ग्रेट वॉल ऑफ चाइना कुछ ऐसे किस्से भी हैं, जिन्हें आपका जानना बेहद ज़रूरी है। हम आपको चीन की ऊंची दीवार के कुछ ऐसे तथ्यों से मुखातिब कराने वाले हैं जिसे आप जान कर हैरत करेंगे।

चीन की ऊंची दीवार

निर्माण

चीन की ऊंची दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासकों द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए 5 वीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर 16 वीं शताब्दी तक बनवाया गया था। चीन की यह महान दीवार 2,300 से ज़्यादा साल पुरानी है। यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में गिनी जाती है।

जानिए इस विश्व प्रसिद्द दीवार के कुछ रोचक तथ्य

चीन के पूर्व सम्राट किन शी हुआंग की कल्पना के बाद दीवार बनाने में करीब 2000 साल लगे। इस दीवार का निर्माण किसी एक सम्राट द्वारा नहीं किया गया बल्कि कई सम्राटों और राजाओं द्वारा कराया गया था। इसको 1970 में आम पयर्टकों के लिए खोला गया था।इसकी लंबाई 6400 किमी. है, ये दुनिया में इंसानों की बनाई सबसे बड़ी संरचना है।

इसे बनाने के लिए किया गया इसका इस्तेमाल

चीन की ऊंची दीवार बनाते समय इसके पत्थरों को जोड़ने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल क‌िया गया था। ख़ास बात यह है कि, यह पूरी एक दीवार नहीं है बल्कि छोटे-छोटे हिस्‍सों से मिलकर बनी है। इसमें कई खाली जगहें भी हैं यदि इन खाली जगहों को भी जोड़ दिया जाये तो इसकी लम्बाई 8848 किमी. हो जाएगी। इसकी चौड़ाई इतनी हैं कि एक साथ 5 घुड़सवार या 10 पैदल सैनिक एक साथ गस्त कर सकते हैं।

जानिए यह ख़ास बातें

इसको यूनेस्को द्वारा 1987 में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था। 1960-70 के दशक में लोगों ने इसके ईंटें निकालकर अपने लिए घर बनाने शुरू कर दिए थे लेकिन बाद में सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए। ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का एक तिहाई हिस्‍सा गायब हो चुका है। इसका कारण दीवार के सही रखरखाव की कमी के अलावा मौसम का प्रभाव और चोरी भी है। कहा जाता है कि, इसको बनाने में जो मजदूर कड़ी मेहनत नही करते थे उन्हें इसी दीवार में दफना दिया जाता था।

चीनी भाषा में इसे क्या कहते हैं

आकंड़ों में अनुसार इसे बनाने में करीब 10 लाख लोगों ने जान गवाई थी। इसी कारण इस दीवार को दुनिया को सबसे बड़ा कब्रिस्तान भी कहा जाता है। चीनी भाषा में इस दीवार को ‘वान ली छांग छंग’ कहा जाता है जिसका मतलब होता है ‘चीन की विशाल दीवार।’

उम्मीद है कि यह विशाल दीवार सुरक्षित रहेगी ताकि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संभाल कर रखा जा सके।

अमेरिका ने बैन किया चीन की इस दिगज कंपनी को

अन्य दिलचस्प फैक्ट्स जानें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER