कहते है कि मजबूरी इंसान से कुछ भी करवा सकती है। हालांकि कुछ लोगो के लिए उनकी मजबूरी वरदान की तरह साबित होती है और कुछ लोगो के लिए यह अभिशाप बन जाती है। बहरहाल आज हम एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिनके लिए उनकी मज़बूरी बड़ा वरदान साबित हुई। जी हां पापा को हार्ट अटैक आने के कारण अपने परिवार का सारा भर इस एक्ट्रेस ने अपने कंधों पर ले लिया था। यहाँ तक कि पैसे कमाने के लिए ही इस एक्ट्रेस ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। बता दे कि हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि एरिका फर्नांडीज है। जो फ़िलहाल कसौटी जिंदगी के में प्रेरणा का किरदार निभा रही है।
पापा को हार्ट अटैक आने के कारण इस एक्ट्रेस पर आ गया था परिवार का सारा भार..
दरअसल एरिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वह काम के लिए स्ट्रगल कर रही थी, तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। यहाँ तक कि उनके पिता भी दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। तभी उनके पिता को थर्ड हार्ट अटैक आया और फिर वह डेड महीने के लिए कोमा में चले गए। ऐसे में परिवार का पूरा भार उनके कंधों आ पड़ गया। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक समय वो भी था जब एरिका और उनके परिवार के पास एक वक्त की रोटी खाने के भी पैसे नहीं थे। मगर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और वक्त रहते सब कुछ संभाल लिया।
बहरहाल हाल ही में अमेरिका में एशियाई वियूरस टेलीविज़न अवार्ड का आयोजन किया गया था। जिनमे टीवी के उन सभी सितारों को बुलाया गया था, जो काफी प्रसिद्ध है। इसे एक्टर करण टेकर द्वारा होस्ट किया गया था। इस आयोजन में एरिका को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस ऑफ़ द ईयर का अवार्ड दिया गया था। यानि एरिका ने केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बता दे कि पापा को हार्ट अटैक आने के बाद एरिका कई परेशानियों से जूझ रही थी, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ बखूबी संभाल रखा है।


