बता दे कि रानी मुखर्जी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक है। हालांकि आज कल वह ज्यादा फ़िल्में नहीं करती। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि वह जो भी फ़िल्में करती है, उन फिल्मों में रानी मुखर्जी की एक्टिंग बेहतरीन होती है। वैसे आप सब को रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी तो याद ही होगी। जिसमे उन्होंने पुलिसवाली का किरदार निभाया था। बहरहाल रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी फिल्म मर्दानी 2 का प्रमोशन करने में जुट गई है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब वह मर्दानी फिल्म के सीक्वल में नजर आएंगी। बता दे कि यह फिल्म अगले महीने ही तेरह दिसंबर को रिलीज़ होगी।
मर्दानी 2 का प्रमोशन करने में जुटी रानी मुखर्जी..
वही अगर हम रानी मुखर्जी की बात करे तो हाल ही में वह कोलकाता भी गई थी। जहाँ उन्होंने न केवल अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया बल्कि खूब एन्जॉय भी किया। दरअसल रानी मुखर्जी एक इवेंट के लिए कोलकाता गई थी। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सी साडी पहन रखी थी। जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रही थी। बता दे कि रानी अपनी आने वाली फिल्म को लेकर सच में काफी उत्साहित है। बहरहाल रानी मुखर्जी के लुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।



