वैसे तो आज के जमाने में सुकून भरी नींद पाना काफी मुश्किल है। मगर फिर भी आज हम आपको एक ऐसी तकनीक के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आपको मिनटों में ही गहरी नींद आ जाएगी। जी हां अगर आप अच्छी नींद पाना चाहते है तो एक बार इस तकनीक को जरूर अपनाएं। बता दे कि इस तकनीक का इस्तेमाल आर्मी वाले भी करते है। अब जाहिर सी बात है कि सरहद पर उन्हें सुकून की और अच्छी नींद तो आती नहीं होगी। तो ऐसे में वह सोने के लिए इस तकनीक को जरूर आजमाते है।
अच्छी नींद पाना चाहते है तो आजमाएं यह ट्रिक..
1. इस ट्रिक के अनुसार सबसे पहले अपनी ऑंखें बंद कर ले। फिर अपना सारा ध्यान अपने चेहरे पर केंद्रित करे। इसके बाद धीरे धीरे गहरी साँसे ले।
2. बहरहाल सांसों को बाहर छोड़ते समय अपने गालो को महसूस करे। इसके साथ ही मुँह, जीभ और जबड़ों को भी ढीला छोड़ दे। इसके इलावा आँखों को भी रिलैक्स करने दे और उन्हें गहराई से महसूस करे।
3. बता दे कि ये सब करने से आपकी बॉडी को खुद बखुद पता चल जाएगा, कि ये समय आपके रिलैक्स करने का है। फिर अपने कंधो को ढीला छोड़ते हुए गले के पिछले हिस्से को भी आराम दे। इसके बाद अपने हाथों को ढीला छोड़ दे और सारा ध्यान दाहिने हाथ पर केंद्रित करे। फिर अपने दाहिने बाईसेप को ढीला छोड़ दे। इसके बाद बाएं हाथ में भी ऐसा ही करे। फिर अपनी उँगलियों को रिलैक्स करने दे।
4. वही अपने पैरों का पूरा भार जमीन पर ही रहने दे। सबसे पहले दाहिने पैर की जांघ, काफ और उँगलियों को रिलैक्स करने दे। उसके बाद बाएं पैर के साथ भी ऐसा ही करे। फिर आखिर में चेहरे से लेकर पैरों तक के सभी मसल्स को रिलैक्स करने की स्थिति में ले जाएँ।
5. इसके बाद अपने मन में किसी तरह का विचार या तनाव न लाएं। बता दे कि ऐसा करने से आपको मात्र दो मिनट में गहरी नींद आ जाएगी। बहरहाल अगर आप अच्छी नींद पाना चाहते है तो एक बार इस ट्रिक को जरूर आजमाएं।


