ऋषभ पंत की आलोचनाओं के बाद इस महान विकेटकीपर कप्तान ने दिया ऋषभ पंत को सलाह

आखिरी टी 20

श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत की लगातार असफलताओं के बाद खोए आत्मविश्वास को हासिल करने के लिए बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभाग में सहज बने रहने की सलाह दी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत इन दिनों तीव्र आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जड़कर अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की थी। लेकिन पिछले कछ समय से वह भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए जूझ रहे हैं। और उनके अंतिम एकादश में बने रहने पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं।

क्यों हो रही हैविकेटकीपर ऋषभ पंत की आलोचना

ऋषभ पंत की

गौरतलब है कि उनके साथ ऐसा बल्लेबाजी के अलावा स्टंप के पीछे उनका खराब प्रदर्शन के कारण हो रहा है। और कल गुरुवार को हुए भारत बांग्लादेश के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले के बाद उनकी विकेटकीपिंग ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है।

श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा की सलाह

42 वर्ष के पूर्व दिग्गज श्रीलंकाई विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा ने कहा, ‘उनके (पंत) लिए चीजें सहज बनाए रखना अहम है और उन्हें अपनी कमजोरियों को समझना होगा। एक बार वह इन चीजों पर काम करने में सफल रहेंगे तो उन्हें रणनीतियों और योजना की जरूरत होगी, क्योंकि इस समय उन्हें दबाव में आने की नहीं, बल्कि चीजें सरल रखने की जरूरत हैं।’

 एक चैनल से बातचीत में कहा

‘साथ यह भी अहम है कि कोई उनसे उनकी बललेबाजी के बारे में बात करे और उन पर से दबाव कम करे। उन्हें अपने खेल में स्वच्छंद होकर खेलने दें।’ संगकारा को लगता है कि पंत को ‘स्टंप के पीछे बिलकुल सटीक और सतर्क’ रहना होगा, क्योंकि यह युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी जूझ रहा है।

आपको बता दें कि कुमार संगकारा विश्व के सफलतम विकेटकीपर कप्तान बल्लेबाज़ों में से एक है। मुश्किलों से जूझ रहे ऋषभ पंत के लिए कुमार संगकारा की सलाह बेहद अहम है।

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा

‘विकेटकीपर के तौर पर, आपको स्टंप के पीछे सटीक और सतर्क रहना होगा, जिससे उसे आत्मविश्वास मिलेगा और वह अपने कप्तान की रिव्यू के फैसले लेने में मदद करने बेहतर स्थिति में होगा।’

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER