इसमें कोई दोराय नहीं कि आज के समय में आधार कार्ड बनवाना हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी हो गया है। जी हां जिस व्यक्ति के पास आधार कार्ड नहीं होता, वह कई सारी सुख सुविधाओं से वंचित रह जाता है। इसलिए आधार कार्ड बनवाना बेहद जरूरी है। बता दे कि आधार कार्ड बनवाने संबंधी नियमों में कुछ अच्छे बदलाव किए गए है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि अब आप आधार कार्ड में जन्मतिथि और अपना नाम आसानी से बदलवा सकते है। यानि अगर आपके आधार कार्ड में इस संबंधी कोई गलती हो भी गई है तो अब आप उस गलती को आसानी से सुधार सकते है। गौरतलब है कि ये बदलाव यूआईडीएआई द्वारा किए गए है।
आधार कार्ड में जन्मतिथि आसानी से बदलवा सकते है आप..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप आधार कार्ड पर केवल दो बार ही अपना नाम चेंज करवा सकते है, क्यूकि इससे ज्यादा बार आपको नाम बदलवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वही अगर हम जन्मतिथि की बात करे तो जन्मतिथि में बदलाव करवाने की अनुमति केवल एक ही बार दी जाएगी। जी हां जन्मतिथि में बदलाव करने की इससे ज्यादा छूट नहीं दी जाएगी। इसका मतलब ये है कि अगर किसी वजह से आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत हो भी गई है, तो आप इसे चेंज कर सकते है। मगर यह नियम केवल एक ही बार लागू होगा बार बार नहीं।
इसलिए दूसरी बार अपना आधार कार्ड ठीक करवाते समय इन बातों का खास ध्यान रखे। इसके इलावा अगर आप किसी एक शहर से दूसरे शहर जाते है तो ऐसे में आपको अपना आधार कार्ड जरूर अपडेट करवा लेना चाहिए। बता दे कि इस संबंधी आपको पूरी जानकारी इंटरनेट से आसानी से मिल जाएगी। बस आपको केवल गूगल पर आधार कार्ड संबंधी सारी जानकारी सर्च करनी होगी। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी ये हमें जरूर बताईयेगा।


