अगर हम PUBG गेम की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि इस गेम को अब तक कोई बैटल गेम टक्कर नहीं दे पाया है। शायद यही वजह है कि भारत के ज्यादातर लोग केवल इसी गेम को खेलना बेहद पसंद करते है। अब जाहिर सी बात है कि लोगो को जिस गेम को खेलने में ज्यादा मजा आएगा, वह उसी गेम को खेलने में अपना समय ज्यादा बर्बाद करेंगे। फ़िलहाल PUBG गेम को टक्कर देने के लिए एक नयी गेम लॉन्च की जा चुकी है। यक़ीनन आप भी इस गेम के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस गेम का नाम कॉल ऑफ़ ड्यूटी रखा गया है।
PUBG को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया धमाकेदार गेम..
वही अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस गेम में एक खास तरह का बैटल रॉयल मोड़ दिया गया है। जिससे यह गेम खेलने वालो को यही लगेगा कि वह PUBG गेम खेल रहे है। यानि इस गेम को खेलने के बाद लोगो को उतना ही मजा आएगा, जितना उन्हें PUBG मोबाइल गेम खेलने में आता है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो इस गेम को आधिकारिक तौर पर एक अक्टूबर को लॉन्च किया जा चुका है। यहाँ तक कि अब तक इसे कई करोड़ लोग डाउनलोड भी कर चुके है। गौरतलब है कि कॉल ऑफ ड्यूटी गेम को डाउनलोड करने के बाद इसे खेलने के लिए आपको किसी भी तरह की कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। यानि आप बिना किसी कीमत के इस गेम का मजा ले सकते है।



