डिटेल सहित Xiaomi Redmi Note 8T की इमेज लीक

Redmi Note 8T

चीनी स्मार्टफोन ने भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ बना ली है. हाल   ही में कंपनी ने अपने दो नए फ़ोन Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च किए हैं. अब शायद कंपनी Redmi Note 8T  भी लॉन्च करने की तैयारी में है. इस स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जनकारियां लीक हुई हैं. जिसमे  इसकी तस्वीर और फीचर बताये गए है.

यह Note 8T  मौजूदा Note 8 का अपग्रेडेड वर्डन होगा और लॉन्च होने के बाद Note 8 तो रिप्लेस करेगा. इसी तरह कंपनी ने Redmi Note 7S लॉन्च करके Redmi Note 7 को रिप्लेस किया था. बता दे की  एक टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore नाम के एक ट्विटर यूजर ने रेडमी नोट 8 टी की कथित इमेज शेयर की है. ये देखने में नोट 8 जैसा ही लगता है और ये भी ग्रेडिएंट फिनिश वाला ही है. इसमें भी चार कैमरा सेटअप दिया जाएगा और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा.

Redmi Note 8T

Redmi Note 8T के फीचर 

लीक हुई जानकारी के से पता चला है कि  इस स्मार्टफोन में NFC सपोर्ट दिया जाएगा. प्राइमरी कैमा 48 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया जा सकता है.  साथ ही Note 8T के रेंडर में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में डॉट नॉच और स्लिम बेजल्स देखे जा सकते हैं. ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है – Black, Blue और White. फ्रंट और बैक पैनल ग्लास का होगा. फिलहाल अभी प्राइज के बारे में कोई जानकारी  नहीं मिला है. आने वाले समय में इसका अपडेट कंपनी देगी।

जैसे की आपको पहले ही बताया गए है की Redmi Note 8T   mi नोट 8 का अपग्रेड वर्शन है. वही, mi Note 8 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdrgaon 665 प्रोसेसर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4000mAh की है. इसके साथ भी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.  कंपनी ने कहा है ये कि ये स्मार्टफोन्स स्प्लैश और डस्ट प्रूफ हैं. नोट 8 में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है. स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90% है. इसमें भी रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

Redmi Note 8 में भी चार कैमरे दिए गए हैं. मुख्य रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 2 मेगापिक्सल का है, जबकि चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
डिटेल सहित Xiaomi Redmi Note 8T की इमेज लीक-Youth Express
Article Name
डिटेल सहित Xiaomi Redmi Note 8T की इमेज लीक-Youth Express
Description
mi कंपनी Redmi Note 8T  भी लॉन्च करने की तैयारी में है. इस स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जनकारियां लीक हुई हैं. जिसमे  इसकी तस्वीर और फीचर बताये गए है.  
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER