ये तो सब जानते है कि विराट और अनुष्का अपने फैंस को खुश करने के लिए अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। बता दे कि उन्होंने करवा चौथ के खास मौके पर भी अपनी खूबसूरत सी तस्वीर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की थी। इस तस्वीर को उनके फैंस ने खूब पसंद भी किया। यहाँ तक कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी उनकी इस तस्वीर की तारीफ की। बहरहाल विरूष्का की तस्वीर पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी टिप्पणी दी थी। अब प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर पर क्या कमेंट किया था, ये आप खुद ही आगे पढ़ लीजिये।
विरूष्का की तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट..
गौरतलब है कि इस तस्वीर में जहाँ एक तरफ विराट कोहली ने ब्लैक रंग का स्टाइलिश कुर्ता पहन रखा है। तो वही दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा एकदम ट्रेडिशन लुक में और लाल रंग की साडी में नजर आ रही है। अब यूँ तो विराट और अनुष्का इससे पहले भी करवा चौथ का त्यौहार मना चुके है, लेकिन इस बार का करवा चौथ उनके लिए काफी खास था। शायद इसलिए क्यूकि इस बार मिस्टर कोहली ने भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा था। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक के लिए यह व्रत रखा था। शायद यही वजह है कि इस खास मौके पर वह विरूष्का की तारीफ किए बिना नहीं रह पाई।
https://www.instagram.com/p/B3ujURip7Sn/
बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने विराट और अनुष्का को क्यूटेस्ट कपल कहा है। जी हां विरूष्का की तस्वीर पर उन्होंने यही क्यूट सा कमेंट किया है। जिसे आप खुद यहाँ पढ़ सकते है। अब यूँ तो विराट कोहली अपने मैचों में काफी व्यस्त है, लेकिन फिर भी वह खास मौकों पर अनुष्का का साथ कभी नहीं छोड़ते। इसलिए तो इन दोनों की जोड़ी को लोग परफेक्ट कपल कहते है।


