यूँ तो बड़े परदे पर कबीर सिंह फिल्म को रिलीज़ हुए कई दिन बीत चुके है। मगर अब इस फिल्म को लेकर करीना कपूर ने कुछ ऐसी बात कही है, जिससे इस फिल्म के कलाकारों को ऐतराज जरूर हो सकता है। बता दे कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर करीना कपूर ने काफी कड़ा ब्यान दिया है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि शाहिद और करीना पहले एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन फिर इन दोनों का रिश्ता किसी वजह से टूट गया था। तो ऐसे में अब उन की फिल्म को लेकर करीना कपूर की इस तरह की बयानबाजी पर बवाल होना तो लाजिमी था। गौरतलब है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी और शाहिद मुख्य भूमिका में नजर आये थे।
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर करीना ने दिया ऐसा ब्यान..
बहरहाल इस फिल्म को देखने के बाद कुछ लोगो का ये मानना है कि इसमें महिलाओ को कमजोर दिखाने की कोशिश की गई है। बता दे कि करीना कपूर ने भी इसी मुद्दे को पकड़ कर अपना ब्यान सब के सामने जाहिर किया है। इस फिल्म के बारे में करीना का कहना है कि उन्होंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। मगर वह इतना जरूर जानती है कि वह किसी भी फिल्म में प्रीति जैसा किरदार नहीं निभाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने किसी दूसरी अभिनेत्री को भी ऐसा किरदार न करने की ही सलाह दी है। इसके इलावा करीना कपूर का कहना है कि अगर उनके पास ऐसी किसी फिल्म का प्रस्ताव आता तो, वह सीधा उस फिल्म को मना कर देती।
हालांकि करीना के इतना कहने के बावजूद भी इस फिल्म ने तीन सौ करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। वही दूसरी तरफ करीना का कहना है कि यह अच्छी बात है कि लोग इस फिल्म की बुराई कर रहे है, लेकिन इसमें भी उन लोगो की संख्या ज्यादा है, जिन्हे यह फिल्म पसंद आई है। अब यूँ तो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को अभी तक करीना कपूर ने देखा नहीं है। मगर फिर भी इस फिल्म को लेकर उन्होंने अपने विचार जरूर सब के सामने जाहिर कर दिए है। वैसे हम आपको बता दे कि कियारा आडवाणी करीना कपूर के साथ उनकी आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आने वाली है।



