रन मशीन विराट कोहली का शानदार दोहरा शतक, भारत मजबूत स्थिति में

रन मशीन विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार दोहरा शतक जमाया।

इस शानदार दोहरा शतक के  साथ ही विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में करीब 10 महीने से चल रहा शतकों का सूखा भी खत्म हो गया है। यह 2019 में उनका पहला टेस्ट शतक है।  विराट कोहली पुणे में इस साल का पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। लेकिन उनके बल्ले से एक भी शतक इस वर्ष नहीं निकला था।

दोहरे शतक के मामले में उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई और रिकॉर्ड बनाया। वैसे रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कोहली हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते ही रहते  है। इस शतक के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बराबरी की। उनके शानदार दोहरा शतक पर बीसीसीआई ने बधाई दी।

रन मशीन विराट कोहली ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज था। विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक पूरा करते ही सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सहवाग ने टेस्ट में 6 दोहरा शतक लगाया था जबकि कोहली के 7 दोहरे शतक हो गए हैं।

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा दोहरे शतक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 दोहरे शतक हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा का नाम आता है। संगकारा ने 11 बार टेस्ट में दोहरा शतक बनाया है।

आपको बता दें कि विराट कोहली भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज है। और उन्होंने कई मौकों पर खुद को साबित किया है। आज पूरी दुनिया उनके बल्लेबाजी की कायल हैं। अभी हाल ही में उनके भारतीय क्रिकेट में योगदान को देखते हुए दिल्ली के अरुण जेटली फिरोज शाह कोटला मैदान के एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखा गया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER