भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंचती दिख रही है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने यहां मयंक अग्रवाल (108) के शानदार शतक और चेतेश्वर पुजारा (58) और विराट कोहली (63*) की फिफ्टियों की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 273 रन बना लिए। भारतीय टीम ने इस दौरान मात्र 3 विकेट गंवाए। साउथ अफ्रीका के लिए एक मात्र सफल गेंदबाज कगिसो रबाडा रहे, जिन्होंने तीनों विकेट अपने खाते में किए।
India finish day one on 273/3 – it's been a strong day for the hosts.
Mayank Agarwal hit 108, while Virat Kohli finishes the day at the crease unbeaten on 63. #INDvSA SCORECARD 👇 https://t.co/MO1tirNpXK pic.twitter.com/wJptHKbMdt
— ICC (@ICC) October 10, 2019
दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली के साथ उपकप्तान अंजिक्य रहाणे (18*) नाबाद क्रीज पर लौटे। अंपायरो ने खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल 4.5 ओवर पहले रोक दिया।
That will be Stumps on Day 1 in Pune. #TeamIndia 273/3. Kohli 63*, Rahane 18*. Join us for Day 2 tomorrow #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/78HYVJAD2g
— BCCI (@BCCI) October 10, 2019
खेल की शुरुवात रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने की।। विशाखापत्तनम टेस्ट के हीरो, दोनों पारियों में शतक जमाने वाले रोहित शर्मा इस पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन ही बना पाए और रबाडा ने उन्हें अपनी स्विंग और उछाल पर चकमा दे दिया। गेंद रोहित के बैट का बाहरी किनारा चूमती हुई सीधे विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के दस्तानों में समा गई।
मयंक और पुजारा का साथ
इसके बाद मयंक का साथ निभाने क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा आए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का स्कोर 77 रन पहुंचा दिया। पहला सत्र भारत के नाम रहा।
लंच के बाद भारत ने तेजी से रन जोड़े
ब्रेक के बाद मयंक अग्रवाल और पुजारा की जोड़ी एक बार फिर खेल को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन जोड़े। इस बीच दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए। इस सत्र में भारतीय टीम के नजरिए से सब कुछ सही बीत रहा था कि रबाडा ने चायकाल से कुछ समय पहले यहां चेतेश्वर पुजारा (58) को आउट टीम इंडिया को दूसरा झटका दे दिया। अपनी अर्धशतकीय पारी में पुजारा ने 9 चौके और 1 छक्के का योगादान दिया। पुजारा के बाद विराट कोहली टीम की कमान संभालने आए। इस सत्र का खेल खत्म होने पर पुजारा 86 और कोहली 0 पर लौटे।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका टीम भारत के दौरे पर है। जिसमें वनडे टी-20 और टेस्ट मैच की सीरीज शामिल हैं। यह मैच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच है। को पुणे में खेला जा रहा है। फिलहाल भारतीय टीम 1-0 से श्रृंखला में आगे है।