Ind vs SA : शमी और जडेजा की घातक गेदबाजी, भारत ने जीता पहला टेस्ट मैच

Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को जो जीत मिली उसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा। बल्लेबाजों ने बल्ले से तो गेदबाजों ने गेद से कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके बदौलत भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की। Ind vs SA के पहले टेस्ट मैच में कुछ सेशन को छोड़ दें तो सभी सेशन में भारतीय टीम का दबदबा रहा। भारतीय टीम ने यह मैच 203 रनों से जीत लिया।
आपको बता दें कि अगला मैच, ind vs SA पुणे में खेला जाएगा।

Ind vs SA

 

 

Ind vs SA पहला टेस्ट मैच में जीत के हीरो

टीम के कुछ खिलाड़ियों ने पहले तो कुछ ने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करके टीम की जीत में अपना योगदान दिया। इस मैच की दूसरी पारी में जिस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ भारतीय टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई वो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे। खेल के पांचवें दिन मो. शमी की गेंदबाजी का कोई जवाब अफ्रीकी बल्लेबाजों के पास नहीं था। शमी ने अपनी लाजबाव गेंदबाजी के दम पर ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। शमी की गेंदबाजी की तारीफ इसलिए भी होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने एक स्लोअर विकेट पर ऐसा कमाल किया।

 

मो. शमी ने लिया 5 विकेट

मो. शमी दुनिया के पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के किसी मैच की दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेने के कमाल किया। शमी से पहले ये कमाल किसी भी तेज गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की चौथी पारी में नहीं किया था। विशाखापत्तनम की चौथी पारी में शमी ने साउथ अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों तेंबा बावुमा, फॉफ डु प्लेसि, क्विंटन डि कॉक, डेन पीड व कगिसो रबाडा को आउट किया और ये उपलब्धि अपने नाम की।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER