आज हम उन खास सेलिब्रिटी के बारे में बात करने जा रहे है, जो जिन्दा होते हुए भी इतने प्रसिद्ध नहीं हुए थे, जितना मरने के बाद हो गए थे। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि ये तीन सेलिब्रिटी मरने के बाद ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। हालांकि यहाँ हैरानी की बात ये है कि इनमे से दो ने तो आत्महत्या ही की थी। मगर तीसरे सेलिब्रिटी की काफी कम उम्र में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। तो चलिए अब आपको इनके बारे में विस्तार से बताते है।
मरने के बाद ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे ये सेलिब्रिटी..
1. जिया खान.. सबसे पहले हम यहाँ जिया खान की बात करते है। जो आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में काम कर चुकी थी।इसके इलावा वह अमित जी के साथ निशब्द फिल्म में भी अभिनय कर चुकी थी। बता दे कि जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। अगर खबरों की माने तो जिया ने महज पच्चीस साल की उम्र में ही आत्महत्या करके खुद की जान दे दी थी।
अब यूँ तो जिया खान के आत्महत्या करने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि सूरज पंचोली के बेटे आदित्य पंचोली के उकसाने के कारण ही जिया ने अपनी जान दी थी। इसके इलावा ऐसा भी कहा जाता है कि बॉलीवुड में अपनी असफलता के कारण जिया खान ने अपनी जान दे दी थी। बहरहाल जिया खान का केस काफी लम्बे समय तक सुर्ख़ियों में बना रहा।
2. प्रत्यूषा बनर्जी.. इसके बाद हम प्रत्यूषा बनर्जी की बात करते है। कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो में भी काम कर चुकी थी। अगर खबरों की माने तो प्रत्यूषा के माता पिता और उनके करीबी दोस्तों ने राहुल राज सिंह को उनकी मौत का दोषी ठहराया था। बता दे कि राहुल राज सिंह असल में प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड थे। यहाँ तक कि दोनों एक कपल के रूप में एक रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुके थे। ऐसे में प्रत्यूषा बनर्जी का सुसाइड केस भी काफी समय तक सुर्खियां बटोरता रहा।
3. इंद्र कुमार.. बता दे कि इंद्र कुमार, सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त थे। उन्होंने सलमान खान के साथ कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया था। ऐसे में जब अचानक उनके निधन की खबर सामने आई, तब लोग भी हैरान रह गए। अब यूँ तो इनकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी, लेकिन मरने के कुछ समय बाद इनका एक वीडियो सामने आया था। जो काफी समय तक सोशल मीडिया पर वायरल रहा। तो ये है वो तीन सेलिब्रिटी जो शायद जीते जी तो नहीं लेकिन मरने के बाद ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे।


