मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है ऐसे सपने, कही आपको भी तो नहीं आते ये सपने

कहते है कि जब इंसान नींद में होता है तब वह कई तरह के सपने देखता है। इनमे से कुछ सपने अच्छे भी होते है और कुछ बुरे भी होते है। कुछ सपने ख़ुशी देने वाले होते है और कुछ काफी डरावने होते है। बता दे कि अगर आपको कभी कभी डरावने सपने आएं तो इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। मगर यदि आपको हर रोज ऐसे सपने आएं तो ऐसे में यह सपने आपको मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है। जी हां अगर आपको सच में हर रोज ऐसे सपने आते है, तो यक़ीनन आपको किसी अच्छे मानसिक डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत है। तो चलिए अब आपको इन सपनों के बारे में विस्तार से बताते है।

मानसिक रूप से बीमार

मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है ये सपने..

1. खुद को रोते और चिल्लाते हुए देखना.. बता दे कि जिन लोगो को आमतौर पर हर रोज ऐसा सपना आता है, तो इसका मतलब ये है कि वह लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। इसका मतलब ये है कि उनके मन में किसी चीज को लेकर डर बैठा हुआ है। इसी वजह से वह सपने में चिल्ला कर और रो कर मदद की गुहार लगाते है।

2. हमेशा खुद को डरा या सहमा हुआ महसूस करना.. गौरतलब है कि अगर आप सपने में खुद को बेहद डरा हुआ महसूस कर रहे है तो ऐसे में यह आपके मानसिक तनाव का सबसे अहम संकेत है। बता दे कि लोग सपने में अक्सर वही चीजें जीते है और महसूस करते है, जिन्हे वह वास्तव में ब्यान नहीं कर सकते। इसलिए ऐसी स्थिति में आपको किसी मनोचिकित्स्क के पास जरूर जाना चाहिए।

3. किसी को पीछा करते हुए देखना.. बहरहाल अगर आपको सपने में कोई पीछा करता हुआ व्यक्ति दिखाई दे, लेकिन आपको उस व्यक्ति के बारे में कुछ भी मालूम न हो। तो इसका मतलब ये है कि आपके वास्तविक जीवन की कोई बड़ी समस्या आपके दिल और दिमाग पर हावी हो रही है। ऐसे में आपको अपनी समस्या का समाधान ढूँढना चाहिए। बता दे कि ये सब सपने मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है। इसलिए दोस्तों अगर आपको भी ऐसे सपने आते है, तो आपको तुरंत किसी अच्छे मनोचिकित्स्क की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Summary
मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है ऐसे सपने, कही आपको भी तो नहीं आते ये सपने   Youth Express
Article Name
मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है ऐसे सपने, कही आपको भी तो नहीं आते ये सपने Youth Express
Description
कहते है कि जब इंसान नींद में होता है तब वह कई तरह के सपने देखता है। इनमे से कुछ सपने अच्छे भी होते है और कुछ बुरे भी होते है। कुछ सपने ख़ुशी देने वाले होते है और कुछ काफी डरावने होते है। बता दे कि अगर आपको कभी कभी डरावने सपने आएं तो इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। मगर यदि आपको हर रोज ऐसे सपने आएं तो ऐसे में यह सपने आपको मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER