आप में से बहुत से लोग ऐसे होंगे जो शायद कुट्टू के आटे के बारे में नहीं जानते होंगे। दरअसल कुट्टू के आटे को अलग अलग शहरों में अलग अलग नामों से जाना जाता है। इसलिए हम आपको बता दे कि कुट्टू का आटा वो होता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर नवरात्रि के व्रत के दौरान किया जाता है। हालांकि कुट्टू के आटे के फायदे जानने के बाद आप शायद अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी गेहूं के आटे की बजाय इसी आटे का इस्तेमाल करने लगेंगे।
कुट्टू के आटे के फायदे, यहाँ जाने..
गौरतलब है कि कुट्टू वास्तव में एक पौधे का बीज होता है। जिसे पीस कर उसका आटा बनाया जाता है। ऐसे में जो लोग नवरात्रि का व्रत रखते है, वह गेहूं से बनी रोटी खाने की बजाय कुट्टू से बनी रोटी खा सकते है। इसके इलावा कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करके व्रत से संबंधित और भी कई तरह के व्यंजन बनाएं जाते है। अब अगर हम इसके फायदों की बात करे तो इसके फायदे कुछ इस प्रकार है। बता दे कि कुट्टू के आटे में मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, कैल्शियम आदि कई तरह के मिनरल्स पाएं जाते है। जी हां इसमें विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट्स काफी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके इलावा कुट्टू के आटे से बनी हुई चीजों का सेवन करने से शरीर को काफी ताकत मिलती है।
यहाँ तक कि ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने में सहायता करता है। दरअसल इस आटे में कैलोरी काफी कम होती है। ऐसे में यह आटा डायबिटीज के मरीज के लिए काफी अच्छा है। बता दे कि यह बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को भी कम करता है। इसमें फाइबर भी मौजूद होते है। जो पाचन को बेहतरीन बनाते है। हालांकि कुट्टू के आटे का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखे कि इसे दिन में केवल एक बार ही इस्तेमाल करे। वो इसलिए क्यूकि तासीर थोड़ी सी गर्म होती है। तो ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में इसका इस्तेमाल करेंगे तो कुट्टू के आटे के फायदे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में हासिल होंगे। दोस्तों क्या आपने कभी कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों का स्वाद चखा है।



