बॉलीवुड में आपने ऐसे बहुत से हीरो देखे होंगे जिन्होंने फिल्मो में लड़ाई करने के लिए मार्शल आर्ट सीखी होगी। मगर आज हम आपको बॉलीवुड की उन तीन एक्ट्रेस के बारे में बताना चाहते है, जो मार्शल आर्ट में माहिर है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि आज के समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस किसी एक्टर से कम नहीं है। ऐसे में अगर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मार्शल आर्ट आता भी होगा, तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है। फ़िलहाल हम आपको उन तीन एक्ट्रेस के बारे में बताते है जो इस कला में माहिर है।
मार्शल आर्ट में माहिर है ये तीन बॉलीवुड एक्ट्रेस..
1. शिल्पा शेट्टी.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शिल्पा शेट्टी का शामिल है। जी हां शिल्पा एक योगा एक्सपर्ट तो है ही, लेकिन इसके साथ ही वह मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होल्डर भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जो व्यक्ति मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट जीत जाता है, वह मार्शल आर्ट ट्रेनर के रूप में भी काम कर सकता है।
2. उर्वशी रौतेला.. इसके बाद हम उर्वशी रौतेला की बात करते है। जिन्होंने बॉलीवुड में तो काफी कम फिल्मो में काम किया है, लेकिन उन्हें मार्शल आर्ट बखूबी आता है। बता दे की उर्वशी ताइक्वांडो के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट के बारे में भी सब कुछ जानती है। यहाँ तक कि वह नेशनल लेवल पर बास्केट बॉल प्लेयर भी रह चुकी है।
3. दिशा पटानी.. अब आखिर में हम दिशा पटानी की बात करते है। जिनकी मार्शल आर्ट के चर्चे हॉलीवुड तक पहुँच चुके है। गौरतलब है कि दिशा पटानी कई एक्शन फिल्मो में काम कर चुकी है।
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्होंने नेशनल लेवल की फाइट्स में भी हिस्सा लिया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह मार्शल आर्ट में माहिर है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।




