आमतौर पर हम जब शॉपिंग करने के लिए जाते है, तो खुद के लिए कपड़े जरूर खरीदते है। खास करके लड़कियां जब मॉल्स में शॉपिंग करने के लिए जाती है, तो वह खुद के लिए नयी ड्रेस जरूर खरीदती है। इसके साथ ही वह उस ड्रेस को पहन कर भी जरूर देखती है। बहरहाल जब आप ड्रेस का ट्रायल लेने के लिए ट्रायल रूम में जाएँ तब आपको ट्रायल रूम में छिपे कैमरे को जरूर जांच परख लेना चाहिए।
ट्रायल रूम में छिपे कैमरे की पहचान ऐसे करे..
1. गौरतलब है कि शीशे में छिपे हुए कैमरे की जाँच करने के लिए सबसे पहले शीशे पर ऊँगली रखे। इस दौरान अगर शीशे पर रखी गई ऊँगली में गैप नजर आएं तो इसका मतलब ये है कि वहां कोई कैमरा नहीं लगा है। वही दूसरी तरफ अगर शीशे पर रखी गई ऊँगली और दृश्य ऊँगली के बीच कोई फर्क नजर न आएं। तो इसका मतलब ये है कि शीशे के दूसरी तरफ से आप पर नजर रखी जा रही है।
2. बता दे कि जब ट्रायल रूम में जाने के बाद आपके फोन का नेटवर्क चला जाएँ या आपके नंबर से कॉल न हो पाएं तो इसका मतलब ये है कि वहां कोई हिडन कैमरा है। यानि आप स्मार्टफोन से भी छिपे हुए कैमरे की पहचान कर सकते है।
3. इसके साथ ही आप अपने मोबाइल के प्लेस्टोर में भी ऐसी एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते है, जिससे छिपे हुए कैमरे का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके बाद जब आप किसी निजी या सार्वजनिक स्थान पर जाएँ तो इस एप को ऑन कर ले। बता दे कि यहाँ आपको स्टार्ट टू डिटेक्ट का विकल्प दिखाई देगा। गौरतलब है कि इसे सेलेक्ट करने के बाद यह एप आपके आस पास छिपे हुए कैमरे को स्कैन करना शुरू कर देगा।
ऐसे में जब आपके फ़ोन को कैमरे की लोकेशन मिलेगी, तो अचानक लाल या काली रोशनी दिखाई देगी। इस तरह से आप ट्रायल रूम में छिपे हुए या कही भी छिपे हुए कैमरे की जाँच कर सकते है। “दोस्तों इन सभी तरीको के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



