यूँ तो बॉलीवुड में ऐसे बहुत से गाने है, जो हमें कोई न कोई सीख जरूर दे जाते है। मगर आज हम आपको बॉलीवुड के उन गानो से रूबरू करवाना चाहते है, जो जिंदगी के हसीन सफर से शुरू हो कर जिंदगी जीने का पैगाम देते है। हमें यकीन है कि आपको जिंदगी से जुड़े यह गाने बेहद पसंद आएंगे। हो सकता है कि इनमे से कोई गाना आपने न सुना हो, तो आज ही उस गाने को सुन लीजियेगा। बहरहाल अब हम आपको जिंदगी से जुड़े कुछ चुनिंदा गानो के बारे में बताते है।
जिंदगी जीने का पैगाम देते ये मशहूर गाने..
1. जिंदगी की न टूटे लड़ी, प्यार कर ले घड़ी दो घड़ी.. बता दे कि यह गाना क्रान्ति फिल्म का है। इस फिल्म में मनोज कुमार जी ने काफी बेहतरीन काम किया है।
2. जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहाँ कल क्या हो किसने जाना.. अब इस गाने के बारे में तो आपको पता ही होगा। बता दे कि यह अंदाज़ फिल्म का गाना है। इस फिल्म में राजेश खन्ना ने छोटा सा ही सही लेकिन बेहतरीन काम किया था।
3. ज़िन्दगी प्यार का गीत है, इसे हर दिल को गाना पडेगा.. गौरतलब है कि इस फिल्म में भी राजेश खन्ना ने ही काम किया था। यह सौतन फिल्म का गाना है।
4. ज़िन्दगी.. कैसी है पहेली हाय, कभी ये हसाएं, कभी ये रुलाएं.. बता दे कि यह गाना आनंद फिल्म का है। इस फिल्म में भी काका यानि राजेश खन्ना ने ही काम किया था।
5. ज़िन्दगी का सफर, है ये कैसा सफर, कोई समझा नहीं, कोई जाना नहीं.. बता दे कि यह गाना सफर फिल्म का है। बहरहाल इस फिल्म में भी सुपरस्टार राजेश खन्ना जी ने ही काम किया था।
6. ज़िन्दगी के सफर में गुज़र जाते है, जो मकाम, वो फिर नहीं आते, वो फिर नहीं आते.. यह गाना आप की कसम फिल्म का है। बता दे कि इस फिल्म में भी राजेश खन्ना ने ही लीड रोल निभाया था।
7. ज़िन्दगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है.. ये गाना मिस्टर इंडिया फिल्म का है। जिसमे एवरग्रीन अनिल कपूर ने काम किया है।
8. जिंदगी हर कदम एक नयी जंग है, जीत जायेंगे हम, जीत जायेंगे हम, तू अगर संग है.. यह गाना फिल्म मेरी जंग से है। जिसमे अनिल कपूर ने काफी बेहतरीन काम किया है। “तो दोस्तों जिंदगी जीने का पैगाम देते इन गानो में से आपका सबसे फेवरेट गाना कौन सा है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”
